पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री के प्रति छलकी आस्था
फैजाबाद : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पार्टी कार्यालय कम
फैजाबाद : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन में कांग्रेस पार्टी की ओर से राजीव गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केंद्रित गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा ने की एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष शीतला पाठक ने किया। इस मौके पर एआइसीसी सदस्य एवं प्रदेश सचिव राजेंद्रप्रताप ¨सह ने पूर्व प्रधानमंत्री को आधुनिक भारत का निर्माता बताया। वर्गीय राजीव गांधी की सोच युवा भारत के निर्माण की थी जिसके तहत उन्होंने मताधिकार की उम्र 18 वर्ष करके युवाओं को देश निर्माण में भागीदारी निभाने का अवसर प्रदान किया। प्रदेश कांग्रेस सचिव सुनील पाठक ने कहा, उनकी दूरंदेशी अछ्वुत थी और इसी गुण के चलते वे देश में बदलाव के वाहक बने। एआइसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्र एवं जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने राजीव गांधी को किसानों एवं नौजवानों का मसीहा बताया। कहा उनकी नीतियां ही थीं, जिससे किसान और नौजवान अपना मुकाम हासिल करने के करीब पहुंच चुका है। गोष्ठी को संबोधित करने वाले अन्य प्रमुख लोगों में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी, शिवपूजन पांडेय, बृजेश ¨सह चौहान, एसपी चौबे, नाजिम हुसैन, जगदीश श्रीवास्तव, सेवादल अध्यक्ष हरेकृष्ण गुप्त, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेंद्रप्रताप ¨सह, युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव शरद शुक्ल, म¨नदर ¨सह, युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष करण त्रिपाठी, मंसाराम यादव, अंकित जैन, कवींद्र साहनी, मोहम्मद आरिफ, अनूप मिश्र, डॉ. विनोद गुप्त, जनार्दन मिश्र, धर्मेंद्र ¨सह फास्टर, राजकुमार मौर्य, राकेश कुमार, संजय तिवारी, शशिप्रकाश, अवधेश तिवारी, चंचल प जारी, बुद्धप्रकाश श्रीवास्तव आदि रहे।
नेहरू ब्रिगेड ने भी किया याद
- नेहरू ब्रिगेड के नाका चुंगी स्थित कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मनाई गई। अध्यक्षता ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अवधेश तिवारी ने की। मुख्य वक्ता ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजदत्त पांडेय रहे। सहां पूर्व प्रधानमंत्री को नमन करने वालों में शारदा मिश्र, रामतेज पांडेय, अमृतपाल ¨सह, अर¨वद मिश्र, प्रेम पांडेय, प्रेम तिवारी, आजाद पांडेय, सोनू गुप्त आदि रहे।