Move to Jagran APP

लोककलाओं व परंपराओं को परिभाषित करते हैं आयोजन : ओझा

दुरदुरिया पूजन के साथ आरंभ हुआ अयोध्या महोत्सव. आगामी सात मार्च तक चलेगा महोत्सव.

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 11:25 PM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 11:25 PM (IST)
लोककलाओं व परंपराओं को परिभाषित करते हैं आयोजन : ओझा
लोककलाओं व परंपराओं को परिभाषित करते हैं आयोजन : ओझा

अयोध्या: सआदतगंज स्थित फॉरएवर लॉन में करीब 25 सौ महिलाओं के दुरदुरिया पूजन के साथ गुरुवार को अयोध्या महोत्सव की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश सहप्रभारी सुनील ओझा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहाकि लोककलाओं व परंपराओं को इस तरह के आयोजन परिभाषित करते हैं। रामजन्मभूमि पर मंदिर के भूमि पूजन के बाद अयोध्या महोत्सव का भी खास महत्व है। ललित कला अकादमी के अध्यक्ष सीताराम कश्यप ने कहाकि भारतीय संस्कृति व व्यवहार में ललित कला व लोकसंस्कृति का समावेश है। आवश्यकता यह है कि ललित कला को और निखारा जाए। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री त्रयंबक तिवारी ने कहा कि महोत्सव सांस्कृतिक मूल्यों को संवर्धित कर रहा है। महोत्सव न्यास अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय ख्याति के कवियों की मौजूदगी होगी। सात मार्च तक आयोजित महोत्सव में प्रति दिन विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत राममंदिर का मॉडल भेंटकर किया गया। इस मौके पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय, महंत गिरीशपति त्रिपाठी, सुनीता शास्त्री, भाजपा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, शक्ति सिंह, कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, अमल गुप्ता, राधेश्याम त्यागी, रवि सोनकर, रवि तिवारी, आकाश अग्रवाल, नाहिद, अरुण द्विवेदी आदि थे।

loksabha election banner

.........

निधि समर्पण को लगा शिविर

अयोध्या: अयोध्या महोत्सव में राममंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण का शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपतराय ने मंदिर के मॉडल के समक्ष पुष्प वर्षा करके शिविर की शुरुआत की। उन्होंने कहाकि अयोध्या महोत्सव में दुरदुरिया पूजन आध्यात्मिक तृप्ति का अनुभव कराता है। यहां चित्रकला, हस्तकला भी लोगों को देखने को मिलेगी। महोत्सव से स्थानीय लोककला को भी संरक्षण व संवर्धन भी मिल रहा है। इस अवसर पर अयोध्या महोत्सव के पदाधिकारी, भाजपा नेता व बड़ी संख्या में आगंतुक मौजूद थे।

..........

बाबा सत्यनारायण मौर्य आज करेंगे आरती

अयोध्या महोत्सव का प्रांगण शुक्रवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य आरती गूंजायमान होगा। प्रख्यात बाबा सत्यनारायण मौर्य इसकी प्रस्तुति करेंगे। यह जानकारी देते न्यास अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानंद सरस्वती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय, राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल मौजूद रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.