विनियमितीकरण पर कुलपति का जताया आभार
फैजाबाद : डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद ने कर्मचारियों के विनियमितीक
फैजाबाद : डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद ने कर्मचारियों के विनियमितीकरण के लिए कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित के प्रति आभार जताया है। परिषद ने कुलपति का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेश ¨सह ने कहाकि कुलपति प्रो. दीक्षित के कार्यकाल में विवि दिनोंदिनों आगे बढ़ रहा है। नित नई उपलब्धियां हासिल हो रही हैं। इसके साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित निदान भी हो रहा है। कर्मचारियों के विनियमितीकरण की मांग लंबे समय से हो रही थी। कुलपति ने कर्मचारी परिषद की मांग को पूरा कर दिया। विनियमितीकरण का लाभ 16 कर्मचारियों को मिलेगा। परिषद के पदाधिकारियों ने अधिकारियों के प्रति आभार जताया। अध्यक्ष ने बताया कि जिन कर्मियों का विनियमितीकरण शेष है, कुलपति ने उसे भी जल्द करने का आश्वासन दिया है। कुलपति को सम्मानित करने वालों में अध्यक्ष के साथ ही महामंत्री रामकुमार, उपाध्यक्ष शचींद्र पांडेय, संगठन मंत्री कृतिका निषाद, संजीव श्रीवास्तव, अनूप ¨सह, डॉ. वीरेंद्र वर्मा, डॉ. मोहन तिवारी, श्याम कुमार, गणेश राय, एलएन ¨सह, अटल बिहारी शुक्ल, सुरेंद्र शर्मा, राममिलन पाल व रामजी ¨सह आदि थे।