पुरानी पेंशन पर अड़े कर्मचारी
फैजाबाद : पुरानी पेंशन की मांग पर राज्य कर्मचारी अड़े हैं। 25 अक्टूबर से वे तीन दिवसीय हड
फैजाबाद : पुरानी पेंशन की मांग पर राज्य कर्मचारी अड़े हैं। 25 अक्टूबर से वे तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। प्रस्तावित हड़ताल के मुद्दे पर सदर तहसील के संग्रह अमीन संघ की बैठक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले हुई। बैठक में सांसद, विधायक को नई पेंशन नीति में लाने की मांग उठी। प्रवक्ता डेनियल भारती के अनुसार बैठक में परिषद अध्यक्ष ओपी ¨सह ने कहाकि पेंशन हमारा अधिकार है, शेयर आधारित पेंशन नहीं चाहिए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर¨वद कुमार ¨सह ने नई पेंशन स्कीम को नो-पेंशन बताया। पुरानी पेंशन से कम न स्वीकारने की बात मंत्री महेशचंद्र तिवारी ने कही। उदय ¨सह यादव ने हड़ताल में अनुशासन का महत्व बताया।
बैठक में त्रिभुवन मौर्य, रामसुमेर, फूलचंद्र विश्वकर्मा, ब्रह्मदेव मिश्र, हरिनाथ ¨सह, रामजीत, कमला यादव, परमानंद मिश्र, अंबिकाप्रसाद, हरीराम, हरिश्चंद्र मौर्य, रामसुमेर, गंगाधर मिश्र, गंगा तिवारी, बाबूराम, दिनेश गुप्त, मो. असलम, अभय दुबे, रामबली गुप्त, कौशलेंद्रप्रताप ¨सह, महेश शुक्ल, देवेंद्रकुमार, रवींद्रप्रताप ¨सह आदि ने तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।