धरे गए आठ लोग, भरा जुर्माना
फैजाबाद : सोमवार को श्रीराम चिकित्सालय परिसर व कई विद्यालयों के आसपास धूम्रपान निरोधी अभियान
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Feb 2018 12:17 AM (IST)Updated: Tue, 27 Feb 2018 12:17 AM (IST)
फैजाबाद : सोमवार को श्रीराम चिकित्सालय परिसर व कई विद्यालयों के आसपास धूम्रपान निरोधी अभियान चलाया गया। यहां से आठ लोगों को सार्वजनिक तौर पर बीड़ी-सिगरेट पीते व पान चबाते पकड़ा गया। रेजिडेंट मजिस्ट्रेट अशोक कुमार इन लोगों का चालान किया। सभी से जुर्माने के रूप में 780 रुपये की वसूली कर सरकारी खजाने में जमा कराई गई। इस अभियान में श्रीराम चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. आरपी गौतम, चिकित्साधिकारी क्षयरोग डॉ. अजय मोहन व अन्य शामिल थे। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अभियान चला रखा है। इसके लिए कई टीमें गठित की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें