शिक्षा ही व्यक्तित्व विकास का माध्यम : आलोक
श्री राम वल्लभा भगवंत विद्यापीठ इंटर कॉलेज देवरी में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य
अयोध्या : श्रीरामवल्लभा भगवंत विद्यापीठ इंटर कॉलेज ड्योढ़ी में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य आलोक तिवारी ने की। डॉ. राकेश दुबे व सतीश सिंह ने संविधान दिवस से जुड़े तथ्यों को छात्रों के समक्ष प्रस्तुत किया। शांतिकुंज हरिद्वार से जुड़े लोगों ने छात्रों को योग कराया व उन्हें योग से जुड़ी अनेक जानकारी दी।
प्रधानाचार्य तिवारी ने छात्रों से कहा कि शिक्षा ही व्यक्तित्व विकास का माध्यम है। छात्रों को संविधान के साथ ही स्वच्छता, बड़ों का सम्मान व पढ़ाई के प्रति छात्रों को जागरूक रहना होगा। इसमें डॉ. सुदर्शन उपाध्याय, वीरेंद्र मिश्र, अतुल मिश्र, गणेश तिवारी, केडी चौबे, गिरजेश त्रिपाठी बब्बू, रामतिलक तिवारी ने योगदान किया।