पृथ्वी दिवस पर हुआ धरा को बचाने का आह्वान
फैजाबाद : पृथ्वी दिवस पर विभिन्न अवसरों पर धरा को बचाने का आह्वान हुआ। शहरी व ग्रामीण क्षे˜
फैजाबाद : पृथ्वी दिवस पर विभिन्न अवसरों पर धरा को बचाने का आह्वान हुआ। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में हुए अलग-अलग आयोजनों में ग्लोबल वार्मिंग के कारणों पर भी मंथन हुआ। सिविल लाइंस स्थित गांधी पार्क में सवेरा जन कल्याण सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में पौधरोपण किया गया। ट्रस्ट के आचार्य शिवेंद्र, विदुरजी महाराज व क्षेत्रीय वनाधिकारी विक्रमजीत ने पौधरोपण किया। इस मौके पर वन दारोगा श्यामेश चौधरी, अभिषेक राय, चंद्रभान सोनकर, पन्ना लाल, उदयभान ¨सह व उमाकांत तिवारी आदि थे।
पूराबाजार संवादसूत्र के मुताबिक दर्शन नगर पौधशाला पर पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने कहाकि स्वच्छ वायु, स्वच्छ पानी और विभिन्न जैव प्रजातियां पृथ्वी से लुप्त हो रही है। इस पर गंभीर ¨चतन की आवश्यकता है। जल, जमीन, जीवन और पर्यावरण के संरक्षण के संकल्प को साकार करना होगा। इसके लिए इच्छा शक्ति, जनजागरण और जनसहयोग से काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी दिवस का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है कि ग्लोबल वार्मिंग जल, जमीन और जीवन के लिए बड़ा खतरा बन रही है। इसलिए पर्यावरण और धरती को बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा। वन विभाग के पूर्व रेंजर जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहाकि जीवन-संपदा को बचाने के लिए पर्यावरण को अनुकूल करना होगा।
आचार्य शिवेंद्र ने बताया कि जनसंख्या की बढ़ोत्तरी ने प्राकृतिक संसाधनों पर अत्याधिक बोझ डाल दिया हैं। ऐसे में पृथ्वी दिवस का महत्व और भी अधिक हो जाता है। संचालन कर रहे अधिवक्ता राजकपूर ¨सह ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से पृथ्वी का सौंदर्य खतरे की जद में नजर आने लगा है। इसे बचाने के लिए सभी को जागरूक करना होगा। इस अवसर पर वनकर्मी सीताराम तिवारी, अशोक ¨सह, रवींद्र प्रताप ¨सह, विष्णु चौहान, विवेक ¨सह, नंद कुमार ¨सह व शोभाराम वर्मा आदि थे। कुंदुर्खाखुर्द स्थित ब्राइट कैरियर इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण कर जागरूकता रैली निकाली।इस अवसर पर प्रमुख रूप से कालेज के प्रबंधक राजेश ¨सह, निदेशक अवनीश ¨सह, अनुराग ¨सह, प्रदीप ¨सह, शिवबरदान, मीना तिवारी, वंदना, प्रीती, अखिलेश, शिवपाल व आकांक्षा आदि थे।