Move to Jagran APP

तोगड़िया के आगमन पर पुलिस की नजर

फैजाबाद : डॉ. प्रवीण तोगड़िया के कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने भी निगरानी बढ़ा दी है। अयो

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 12:16 AM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 12:16 AM (IST)
तोगड़िया के आगमन पर पुलिस की नजर
तोगड़िया के आगमन पर पुलिस की नजर

फैजाबाद : डॉ. प्रवीण तोगड़िया के कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने भी निगरानी बढ़ा दी है। अयोध्या कूच कार्यक्रम की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी है। पुलिस की तैयारी बता रही है कि तोगड़िया को जिले की सीमा पर रही रोक टोक का सामना करना पड़ सकता है। आसपास के जिलों की पुलिस से भी निगरानी में सहयोग मांगा गया है। अयोध्या में पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। प्रशासनिक रोक की वजह से तोगड़िया को पुलिस प्रदर्शन कतई नहीं करने देगी। एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि जिले में सभी सर्किल की पुलिस को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। तोगड़िया की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। अयोध्या में धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ की छूट किसी को नहीं दी जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.