जिलाधिकारी ने की सरयू की महाआरती
अयोध्या : पुण्यसलिला सरयू के सहस्त्रधाराघाट पर नित्य महाआरती के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्
अयोध्या : पुण्यसलिला सरयू के सहस्त्रधाराघाट पर नित्य महाआरती के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन किया गया। महाआरती में नित्य की तरह 1100 दीपों की बजाय 2100 दीपों का प्रयोग हुआ। ..तो महाआरती के लिए अर्चकों के साथ जिलाधिकारी डॉ. अनिलकुमार आगे आए। जिलाधिकारी ने पूर्ण मनोयोग से पुण्यसलिला का पूजन किया। इस दौरान पुण्यसलिला की नित्य महाआरती करने वाली संस्था आंजनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत शशिकांतदास ने जिलाधिकारी सहित अन्य श्रद्धालुओं का स्वागत किया और पुण्यसलिला के प्रति अनुराग को इहलोक-परलोक संवारने वाला बताया।
पांच वर्ष पूर्व शशिकांतदास ने अपने संकल्प के बूते पुण्यसलिला की नित्य महाआरती शुरू की थी। नित्य आरती में ढाई से तीन हजार रुपये का व्यय वहन करना उनके लिए आसान नहीं था पर लोग आते गए और कारवां बनता गया की तर्ज पर वे आगे बढ़ते गए। उन्हें महाआरती के लिए न केवल सहयोगी सुलभ हुए बल्कि गत वर्ष से शासन की ओर से भी उन्हें महाआरती के लिए सहायता मुहैया कराई जाती है। वे अपना महान संकल्प आगे बढ़ने के लिए सरयू के प्रति ही कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं और कहते हैं, इसके पीछ मां सरयू की ही कृपा है। उनके पास ऐसे अनेक उदाहरण भी हैं, जिनका जीवन पुण्यसलिला की साधना से सारगर्भित बना है।