जैसुखपुर गोशाला में टिन शेड व खंडजा निर्माण शुरू
जैसुखपुर गोशाला में शुरू हुआ टिन शेड व खण्डजा का निर्माण
अयोध्या : जैसुखपुर गौशाला में पशुओं के लिए टिनशेड का निर्माण सोमवार से शुरू हो गया। पशुओं के यहां पर दो टिनशेड बनाए जाएंगे। जागरण ने सोमवार के अंक में खाने को केवल भूसा व रहने को खुला आसमान शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। यहां 91 गोवंश के लिए महज एक टिनशेड उपलब्ध था। खबर प्रकाशित होने के बाद अफसरों में हड़कंप मच गया। बीडीओ डॉ. घनश्याम त्रिपाठी व डीसी मनरेगा नागेंद्रमोहन त्रिपाठी ने खबर को संज्ञान लिया।
अफसरों के निर्देश पर मनरेगा तकनीकी सहायक आशीष तिवारी जैसुखपुर गौशाला पहुंचे। सचिव अमित कुमार गुप्त ने तत्काल टिन शेड का निर्माण शुरू कराया। आनन-फानन में ईंट मंगाकर खंड़जा लगवाने का कार्य शुरू कर दिया गया। सचिव ने बताया कि चरी तैयार होने पर गोवंश को हरा चारा दिया जाएगा। डीसी मनरेगा ने बताया कि पौधरोपण कराया जाएगा।