दुष्कर्मी को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
अयोध्या फास्टट्रैक कोर्ट प्रथम ने शैलेश तिवारी को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। उसे महिला से दुष्कर्म का दोषी पाया गया है। इस मामले में सजा सुनाने के लिए शुक्रवार की तारीख तय की गई है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 11:15 PM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 11:15 PM (IST)
अयोध्या : फास्टट्रैक कोर्ट प्रथम ने शैलेश तिवारी को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। उसे महिला से दुष्कर्म का दोषी पाया गया है। इस मामले में सजा सुनाने के लिए शुक्रवार की तारीख तय की गई है।
मामला गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के शिवगढ़ गांव का है। अभियुक्त इसी गांव की निवासी है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रमेश तिवारी के मुताबिक दुष्कर्म की वारदात 20 नवंबर 2016 को हुई थी। पीड़ित महिला अन्य महिलाओं के साथ शाम को खेत गई थी। अभियुक्त ने अन्य महिलाओं को डराकर भगा दिया। महिला का हाथ खींच खेत में ले गया और मुंह में दुपट्टा ठूस कर दुष्कर्म किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें