लोगों से आत्मीयता स्थापित करें कांग्रेसजन : खत्री
फैजाबाद : समय बहुत तेजी से करवट ले रहा है। भाजपा सरकार की नाकामी धीरे-धीरे उजागर ह
फैजाबाद : समय बहुत तेजी से करवट ले रहा है। भाजपा सरकार की नाकामी धीरे-धीरे उजागर हो रही है। जरूरत है कि कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन की सेवा कर उनकी समस्याओं के निराकरण का यथासंभव प्रयास करें और लोगों से आत्मीयता स्थापित करें। यह आह्वान किया कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने। वे कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में पार्टी की ओर से पार्षद का चुनाव लड़े प्रत्याशियों के सम्मान समारोह में विचार व्यक्त कर रहे थे।
उन्होंने कहा, चुनाव में हार-जीत होती रहती है पर समय बदलते देर नहीं लगता। लोग महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं तरह-तरह के टैक्स से परेशान हैं और कांग्रेस शासनकाल को याद कर रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ जजों तक ने कह दिया है कि लोकतंत्र खतरे में है। सम्मानित होने वालों को डॉ. खत्री ने डायरी, कैलेंडर एवं अंगवस्त्र प्रदान किया। सम्मानित होने वालों में पार्षद पद के प्रत्याशी संगीता सोनकर, सुनीता यादव, रजिया, संजय मौर्य, अनीता, सोनिया चौरसिया, रौनक जहां, फिरदौस, गायत्रीदेवी, मोइनुद्दीन कुरेशी, करन त्रिपाठी, मोहम्मद सलीम, अंकित जैन, धर्मवीर दुबे, श्यामसुंदर गौड़, चंचल सोनकर, संतोष गौड़, जावेद अहमद, नंदकुमार सोनकर, हर्ष शर्मा, जयमंगलदास, मोहम्मद अजमल, सुरेंद्र अग्रहरि, भरत गुप्त, अमित गुप्त, लक्ष्मण तिवारी, संजू चौहान, विनोद पांडेय, गणेशदत्त पांडेय, राजीव श्रीवास्तव, जितेंद्र गुप्त, संदीप यादव, वासुदेव निषाद, सुनील उपाध्याय, योगेंद्रप्रताप ¨सह, सुशील कनौजिया, सोनू यादव, दिलीप यादव मुन्ना, महेंद्रकुमार ¨सह, केसरी मिश्र, आदिल अख्तर, श्रीकृष्ण यादव के अलावा प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष अफजाल अहमद, जिला महासचिव वेद ¨सह कमल, शहर उपाध्यक्ष व प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ शामिल रहे।
समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा ने की। संचालन शहर अध्यक्ष राजेंद्रप्रताप ¨सह ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक माधवप्रसाद, प्रदेश सचिव सुनील पाठक, पीसीसी सदस्य चेतनारायण ¨सह, मंडल प्रवक्ता उग्रसेन मिश्र, जिला उपाध्यक्ष शीतला पाठक, जिला महासचिव बृजेश ¨सह चौहान, सुनीलकृष्ण गौतम, पूर्व शहर अध्यक्ष जगदीश श्रीवास्तव, मोहम्मद दानिश जिया, रणजीत ¨सह, अश्वनी ¨सह मधुर, श्रीनिवास पोद्दार, धीरेंद्र ¨सह बब्लू, प्रवीण श्रीवास्तव, उमर मुस्तफा, बसंत मिश्र, धर्मेंद्र ¨सह, अनूप मिश्र, मंशाराम यादव, वसीउल्लाह, आशीष चौरसिया, रोहिताशचंद्र राजू, अहमद रजा रज्जू, वाजिद अली शाह, बुद्धप्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।