कई स्वीटस शॉप से लिए गए नमूने
अयोध्या शहर के सिविल लाइंस स्थित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा टीम ने धावा बोला। ट
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 11:06 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 11:06 PM (IST)
अयोध्या : शहर के सिविल लाइंस स्थित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा टीम ने धावा बोला। टीम ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों से छेने की मिठाई, चाकलेट बर्फी, गुलाबजामुन एवं राजभोग का नमूना परीक्षण के वास्ते लिया। टीम ने शांति फ्लोर मिल एवं जेआर एग्रो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय फ्लोर मिल में चालू कार्य स्थल पर निर्माण न कराने का निर्देश दिया। जेआर एग्रो से साफ-सफाई के अलावा खराब तेल को एक स्थान पर रखने के लिए निर्देशित किया। साथ ही श्रमिकों का हेल्थ सार्टीफिकेट उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। अभिहित अधिकारी दीपक सिंह के निर्देशन में टीम की अगुवाई राजेशकुमार गुप्त, बाबूलाल चौधरी, दिनेश चौधरी एवं नीरज चौधरी ने की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें