Ayodhya: दीपों के महापर्व पर CM योगी आदित्यनाथ ने किए हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन, बोले-जिसने राम की भक्ति, उसका हुआ उद्धार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हनुमानगढ़ी में दर्शन करने पहुंचे। श्री राम जन्मभूमि और श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात की।
अयोध्या, जेएनएन।दीपोत्सव के अगले दिन दीपों के महापर्व पर रामनगरी अयोध्या में रविवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हनुमानगढ़ी में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राम की पैड़ी पहले कुंड थी। अब हर की पैड़ी की तर्ज पर राम की पैड़ी का विकास हो रहा है। पैड़ी में अविरल धारा बह रही है। दीपोत्सव के रूप में देश दुनिया के सामने एक नया इवेंट आया है। इस बार के दीपोत्सव में फिजी पार्लियामेंट की डिप्टी स्पीकर शामिल हुई। अयोध्या के पहचान के अनुरूप उन सभी योजनाओं को अयोध्या के अंदर लाने की कोशिश है। दीपोत्सव के माध्यम से लोगों को रोजगार देने की कोशिश।
जिसने राम की भक्ति की उसका उद्धार हुआ
विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि जिसने राम से द्रोह किया उसकी हुई दुर्गति हुई। विपक्ष विकास में सबसे बड़ा बाधक बन रहा था। जनता ने स्वयं अलग-थलग कर दिया। विपक्ष के सामने खुद अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है। जिसने राम की भक्ति की उसका उद्धार हुआ। सीएम योगी ने रामलला हनुमानगढ़ी के दर्शन के बाद रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से की मुलाकात। साथ ही राम की पैड़ी का निरीक्षण किया।
श्री राम जन्मभूमि और श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात की। वहीं, मुख्यमंत्री को अपने बीच देख लोगों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। सीएम योगी ने एक बच्चे के साथ सेल्फी भी खिचवाई।
यह भी पढ़ें: Ayodhya Deepotsav 2019: अयोध्या में बना दीप प्रज्जवलन का विश्व रिकॉर्ड, CM बोले-पहले की सरकारें डरती थीं यहां आने से
बता दें, बीते दिन दीपोत्सव के महा कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हनुमानगढ़ी में दर्शन करने पहुंचे हैं। इस बार दीपोत्सव पर 6 लाख से ज्यादा दीयों से राम की नगरी अयोध्या जगमगाई। शनिवार को मनाया गया दीपोत्सव गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या की धरती पर एक ऐतिहासिक क्षण की गवाह बनी। राम की पैड़ी पर 4 लाख 10 हजार और 11 अन्य स्थलों पर 2 लाख से अधिक दीप प्रज्जवलित किए गए, जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।