Move to Jagran APP

बदला मौसम, आज भी छाए रहेंगे बादल

मौसम विशेषज्ञों ने पहले ही यह संभावना जताई थी कि छह व सात फरवरी को हल्की बारिश होगी लेकिन हवा की तेज रफ्तार से साथ बादलों ने पहले ही दस्तक दे दी। इससे पहले बीती एक फरवरी से मौसम में सुधार आने लगा था।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Feb 2021 10:47 PM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2021 10:47 PM (IST)
बदला मौसम, आज भी छाए रहेंगे बादल
बदला मौसम, आज भी छाए रहेंगे बादल

अयोध्या : शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही रुक-रुक कर बूंदाबांदी का सिलसिला आरंभ हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। इस वजह से दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे चला गया। बूंदाबांदी के साथ हवा की तेज रफ्तार ने भी लोगों को परेशान किया। शनिवार को भी बदली छाई रहने व कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना व्यक्त की गई है। इसकी वजह पहाड़ों पर विकसित हुआ पश्चिमी विक्षोभ है। इसका असर शनिवार को भी रहेगा। रविवार को मौसम साफ होगा।

loksabha election banner

मौसम विशेषज्ञों ने पहले ही यह संभावना जताई थी कि छह व सात फरवरी को हल्की बारिश होगी, लेकिन हवा की तेज रफ्तार से साथ बादलों ने पहले ही दस्तक दे दी। इससे पहले बीती एक फरवरी से मौसम में सुधार आने लगा था। दो, तीन व चार फरवरी को तो दिन के साथ रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहा, लेकिन जैसे ही हवा की रफ्तार बढ़ी और बूंदाबांदी हुई, वैसे ही पारा फिर से लुढ़क गया। हालांकि, बदली की वजह से रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को भी हवा की रफ्तार तेज रहेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3.5 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 5.5 डिग्री ज्यादा है। जिससे लोगों ने थोड़ राहत महसूस की। वहीं बदली की वजह से रात के तापमान बढ़ोतरी हो गई। अधिकतम व न्यूनतम आ‌र्द्रता एक समान 80 फीसद रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.