Move to Jagran APP

हेरिटेज के साथ सिटी वॉक का आनंद ले सकेंगे पर्यटक

अयोध्या रामनगरी में पर्यटन विकास के सपने को साकार करने के लिए नगर निगम के साथ अवध विवि भी कंधे से कंधा मिलकर खड़ा हो गया है। दीपोत्सव पर होने वाले हेरिटेज वॉक को नगर निगम एक सतत प्रक्रिया बनाने जा रहा है। हेरिटेज के साथ नगर निगम ने सिटी वॉक की नई योजना का प्रारूप तैयार कर लिया है। दोनों योजनाओं के तहत पर्यटकों को सैर कराने के लिए नगर निगम को प्रशिक्षित गाइडों की आवश्यकता है जो पर्यटकों को पूरे सम्मान के साथ अयोध्या के धार्मिक व अन्य पर्यटन स्थलों से परिचित कराएंगे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jan 2020 06:13 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 06:13 PM (IST)
हेरिटेज के साथ सिटी वॉक का आनंद ले सकेंगे पर्यटक

अयोध्या : रामनगरी में पर्यटन विकास के सपने को साकार करने के लिए नगर निगम के साथ अवध विवि भी कंधे से कंधा मिलकर खड़ा हो गया है। दीपोत्सव पर होने वाले हेरिटेज वॉक को नगर निगम एक सतत प्रक्रिया बनाने जा रहा है। हेरिटेज के साथ नगर निगम ने सिटी वॉक की नई योजना का प्रारूप तैयार कर लिया है। दोनों योजनाओं के तहत पर्यटकों को सैर कराने के लिए नगर निगम को प्रशिक्षित गाइडों की आवश्यकता है, जो पर्यटकों को पूरे सम्मान के साथ अयोध्या के धार्मिक व अन्य पर्यटन स्थलों से परिचित कराएंगे।

loksabha election banner

प्रशिक्षित गाइड तैयार करने का काम अवध विवि करेगा। विवि जल्द ही गाइड के लिए नए कोर्स का संचालन करेगा। योजना से पर्यटकों की सुविधा में इजाफे के साथ रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। अयोध्या में दीपोत्सव पर हेरिटेज वॉक की नींव डालने वाले अविवि के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने नगर आयुक्त डॉ. नीरज शुक्ल के निवेदन को स्वीकार करते हुए पाठ्यक्रम शुरू करने पर रजामंदी दे दी है। रामनगरी में पर्यटन विकास को लेकर सतत प्रत्यनशील रहने वाले कुलपति प्रो. दीक्षित ने इस योजना को साकार करने में पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया है। कुलपति और नगर आयुक्त के बीच एक चरण की बैठक हो चुकी है।

............

ऐसे होगा हेरिटेज वॉक

-हेरिटेज वॉक दो घंटे का होगा। अयोध्या के रामकथा पार्क में हेरिटेज वॉक करने के इच्छुक पर्यटक एकत्र होंगे। सुबह सात बजे से एक ग्रुप गाइड के साथ निकलेगा। गाइड पर्यटकों को लेकर सरयू स्नान कराएगा, जहां से रामलला, कनक भवन, दशरथ महल और हनुमानगढ़ी का दर्शन कराने के बाद वापस रामकथा पार्क लाकर हेरिटेज वॉक समाप्त होगी। यह पदयात्रा होगी।

.......... सिटी वॉक का स्वरूप

-सिटी वॉक का स्वरूप हेरिटेज वॉक से विस्तृत होगा। इस योजना में संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में पड़ने वाले प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल व भरतकुंड की सैर कराई जाएगी। इसके लिए नगर निगम दो वातानुकूलित बसें चलाएगा। बस में अंग्रेजी और हिदी का अच्छा ज्ञान रखने वाले प्रशिक्षित गाइड होंगे। सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए जाएंगे। बस संचालन के लिए अभी नगर निगम कार्यालय परिसर में खाली पड़ी जमीन को चिह्नित किया गया है। दोनों बसें एक-एक घंटे के अंतराल पर पर्यटकों को लेकर निकलेंगी। सिटी वॉक की वेबसाइट भी विकसित की जाएगी। देश-विदेश के पर्यटक घर बैठे सिटी वॉक के लिए बसों में सीट आरक्षित करा सकें।

............ दोनों योजनाओं पर नगर निगम गंभीर

-नगर आयुक्त डॉ. नीरज शुक्ल ने कहा कि अविवि के सहयोग से नगर निगम हेरिटेज व सिटी वॉक की योजना को लेकर आगे बढ़ रहा है। दोनों योजना का अंतिम प्रारूप तैयार हो चुका है। प्रशिक्षित गाइड तैयार करने के लिए अविवि मदद को तैयार है। गाइड के कोर्स का संचालन करने की सहमति कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित की ओर से मिल गई है। उनसे लगातार विचार-विमर्श कर इस योजना को साकार बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.