Move to Jagran APP

परमिट दे दिया! टेंपो संचालन का सलीका भी सिखा दीजिए

अयोध्या : शहर में मुख्य मार्गों पर टेंपो चालकों की मनमानी सिर चढ़ कर बोल रही है। अयोध्या-फैजाबाद मुख्य मार्ग सबसे ज्यादा व्यस्त मार्गों में माना जाता है। इस मार्ग पर टेंपो-टैक्सी इन दिनों काफी खतरनाक ढंग से संचालित हो रही है। सवारी बैठाने की होड़ में टेंपो चालकों को रास्ते के अन्य राहगीरों की ¨चता नहीं होती है। बुधवार की सुबह शहर के नियावां चौराहे पर सड़क किनारे खड़ी एक टेंपो को पीछे से आई एक अन्य टेंपो ने जोरदार टक्कर मारी। हादसे में टेंपो पर आगे बैठी सवारी निकल पर बाहर गिर गई। लोगों को एकजुट होता देख टक्कर मारने वाला चालक टेंपो लेकर भाग निकला। टेंपो चला रहा चालक भी वयस्क नहीं दिख रहा था। ऐसी ही घटना प्राय: शहर के मुख्य मार्गों पर देखने को मिलती है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 05:36 AM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 05:36 AM (IST)
परमिट दे दिया! टेंपो संचालन का सलीका भी सिखा दीजिए
परमिट दे दिया! टेंपो संचालन का सलीका भी सिखा दीजिए

अयोध्या : शहर में मुख्य मार्गों पर टेंपो चालकों की मनमानी सिर चढ़ कर बोल रही है। अयोध्या-फैजाबाद मुख्य मार्ग सबसे ज्यादा व्यस्त मार्गों में माना जाता है। इस मार्ग पर टेंपो-टैक्सी इन दिनों काफी खतरनाक ढंग से संचालित हो रही है। सवारी बैठाने की होड़ में टेंपो चालकों को रास्ते के अन्य राहगीरों की ¨चता नहीं होती है। बुधवार की सुबह शहर के नियावां चौराहे पर सड़क किनारे खड़ी एक टेंपो को पीछे से आई एक अन्य टेंपो ने जोरदार टक्कर मारी। हादसे में टेंपो पर आगे बैठी सवारी निकल पर बाहर गिर गई। लोगों को एकजुट होता देख टक्कर मारने वाला चालक टेंपो लेकर भाग निकला। टेंपो चला रहा चालक भी वयस्क नहीं दिख रहा था। ऐसी ही घटना प्राय: शहर के मुख्य मार्गों पर देखने को मिलती है।

loksabha election banner

अयोध्या-फैजाबाद व चौक से नवीनमंडी मार्ग पर चलने वाली टेंपो-टैक्सी का संचालन बेतरतीब होने की वजह से आए दिन राहगीरों की जान जोखिम में रहती है। सचेत न रहें तो टेंपो चालकों के लहरिया कट से बचना नामुमकिन है। गति सीमा का उल्लंघन सड़क पर साफ नजर आता है। नियम-कानून को ताख पर रख हो रहे टेंपो संचालन को सुधारने के लिए जिम्मेदारों की ओर से भी पहल नहीं हो रही है। ये समस्या शहर के मार्गों पर बढ़ती जा रही है। परमिट देने वाले हाथ टेंपो चालकों के प्रशिक्षण को मापने में कमजोर नजर आते हैं। वाहन चे¨कग के दौरान भी चालकों के प्रशिक्षण की जांच नहीं होती है। यही वजह है कि नाबालिग व अप्रशिक्षित हाथों में टेंपो की स्टेय¨रग लोगों के लिख खतरा बनती जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.