चेयरमैन ने जिलाध्यक्ष को सौंपा दो हजार मास्क
जरूरतमंदों को राशन मास्क व सेनेटाइजर वितरित
By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 11:41 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 06:10 AM (IST)
अयोध्या: कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने तथा जरूरतमंदों तक उनकी जरूरत का सामान पहुंचने को लेकर जय बाला जी शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान का प्रयास अभी भी जारी है। इस कड़ी में गुरुवार को संस्थान के अध्यक्ष व गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेंद्र सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह को दो हजार मास्क सौंपा।
चेयरमैन सिंह ने कहा कि संस्थान ने लॉकडाउन के शुरुआत से ही जरूरतमंदों को राशन, मास्क व सेनेटाइजर वितरित किया जा रहा है। जिले में अंतिम संक्रमित मरीज के रहने तक यह वितरण किया जाता रहेगा। जिलाध्यक्ष सिंह ने संस्थान द्वारा किये जा रहे इन सामाजिक कार्यों को अत्यंत सराहनीय बताया। इस मौके पर रणधीर सिंह डब्लू, परमजीत सिंह छोटू, कुलदीप पांडेय, अनुराग व वैभव गौड़ मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें