सीडीओ के निरीक्षण में अधिकारी व कर्मचारी नदारद
संवाददाता, फैजाबाद : नवागत मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक आनंद ने शनिवार को विकास भवन स्थित विभि
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 12:18 AM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 12:18 AM (IST)
संवाददाता, फैजाबाद : नवागत मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक आनंद ने शनिवार को विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में आठ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इन सभी कर्मचारियों का वेतन रोक कर स्पष्टीकरण मांगा है।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता वीके ¨सह समेत इस कार्यालय के कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कुछ कार्यालय में गंदगी मिली। कई कार्यालय कक्ष गंदे मिले। इस पर भी सीडीओ ने नाराजगी जताई। इससे पहले सीडीओ को राजकीय अतिथिगृह में कई विभागों के अधिकारियों ने बुके भेंट गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें