उपचुनाव में वार्ड दो के सभासद बने विनीश
फैजाबाद : छावनी परिषद वार्ड दो के सभासद पद के लिए हुए उपचुनाव में विनीश कुमार को जीत हाि
फैजाबाद : छावनी परिषद वार्ड दो के सभासद पद के लिए हुए उपचुनाव में विनीश कुमार को जीत हासिल हुई। विनीश ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जीतू सोनकर को 150 मतों से पराजित किया। विनीश को 333 तथा जीतू को 183 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे आशीष कनौजिया को 72 मत मिले। वार्ड दो के सभासद रहे बृजमोहन सोनकर की मृत्यु गत वर्ष नवंबर माह में हो गई थी। उसके बाद से ये वार्ड मुखिया विहीन चल रहा था। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रविवार को छावनी परिषद ने उपचुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई।
रिटर्निंग अफसर की भूमिका में उपजिलाधिकारी अवधेश बहादुर ¨सह ने चुनाव प्रक्रिया की निगरानी की। मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिनव ¨सह सहित कैंट बोर्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित पुलिस प्रशासन ने भी चुनाव में बेहतर भूमिका का निर्वहन किया। उपचुनाव के लिए रविवार की सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ, जो अपराह्न पांच बजे तक चला। वार्ड दो में 947 मतदाताओं के सापेक्ष 588 मत पड़े। नवनिर्वाचित सभासद विनीश कुमार ने कहाकि वार्ड का विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है। जनता की समस्याओं का समाधान कराने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा।