बजरंगबली के दरबार में बसपा विधायक ने टेका मत्था
फैजाबाद : बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे शादाबाद(हाथरस) के विधायक रामवीर उपाध्याय न
फैजाबाद : बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे शादाबाद(हाथरस) के विधायक रामवीर उपाध्याय ने बुधवार की देर शाम को अयोध्या स्थित रामलला का दर्शन किया तथा बजरंगबली के दरबार में मत्था टेक आस्था निवेदित की। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार आमजन की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रही है। शिक्षित बेरोजगारों, युवाओं व किसानों के लिए कोई भी योजना नहीं है। भ्रष्टाचार बढ़ा है। महंगाई से लोग त्राहि त्राहि कर रहे हैं। किसानों की फसलों को छुट्टा जानवर नष्ट कर रहे हैं परन्तु सरकार खामोश है। इससे पूर्व बसपा की गोसाईंगंज विधानसभा इकाई के पूर्व महासचिव दुर्गेश मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। मनदीप पांडेय, लल्लू वर्मा, कुलदीप पांडेय, गुड्डू पांडेय, ¨पटू पाठक, अश्विनी तिवारी, अंगद तिवारी, अनूप तिवारी आदि उपस्थित रहे।