काला नमक की गुम होती खुशबू पर होगा रिसर्च
कुमारगंज (अयोध्या): नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक काला नमक चावल से गुम होती खुशबू क
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 11:05 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 11:05 PM (IST)
कुमारगंज (अयोध्या): नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक काला नमक चावल से गुम होती खुशबू को लौटाने के लिए रिसर्च करेंगे, जिसके लिए कुलपति जेएस संधू ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। इसके लिए शासन आर्थिक मदद के लिए तैयार है। पूर्वांचल के जिलों में काला नमक धान किसान खूब लगाते हैं। इसका चावल पकने के बाद सेंटेड हो जाता है, लेकिन कुछ वर्षों से इसकी महक फीकी पड़ गई है। इस कारण का पता लगाने का मुद्दा एमएलसी ध्रुव कुमार तिवारी ने विधानपरिषद में उठाया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें