नीतीश का फिर से सीएम बनना तय: सुभाष
लखनऊ से संतकबीरनगर जा रहे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश का रौनाही टोल प्लाजा पर पार्टी नेताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहाकि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन की जीत तय है। जनता लालू के राज को भूली नहीं है। इसलिए नीतीश कुमार का फिर से मुख्यमंत्री बनना तय है
सोहावल (अयोध्या): लखनऊ से संतकबीरनगर जा रहे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश का रौनाही टोल प्लाजा पर पार्टी नेताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहाकि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन की जीत तय है। जनता लालू के राज को भूली नहीं है। इसलिए नीतीश कुमार का फिर से मुख्यमंत्री बनना तय है। उन्होंने कहाकि युवा मोर्चा के नेता केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को दिलाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवम सिंह व जिला मंत्री आशीष तिवारी के नेतृत्व में उनका फूल-माला से स्वागत किया गया। इस अवसर पर अनूप पांडेय, गगन सिंह, शुभम सिंह, पंकज मिश्रा, बजरंग दुबे, अजय तिवारी, सौरभ सिंह, आदर्श मिश्रा, रोहित गुप्ता, जमाल अहमद फहीम, आशीष शर्मा, मनोज यादव, पिटू यादव, तेजवीर सिंह, दिलीप कुमार, प्रमोद कुमार, नंद कुमार, सोनू कुमार, अवनीश तिवारी, गौरव सिंह, अंकुर पटेल आदि थे।