भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष 31 को महोली में
सोहावल (अयोध्या) भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को विधायक शोभा सिंह ने लखनऊ स्थित कार्यालय पर मुलाकात कर महोली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया। इस दौरान उन्हें बुके भेंट की बधाई भी दी। विधायक शोभा सिंह के पति व जिले के बड़े किसान नेता रहे पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की 31 जुलाई को पुण्यतिथि है।
सोहावल (अयोध्या) : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को विधायक शोभा सिंह ने लखनऊ स्थित कार्यालय पर मुलाकात कर महोली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया। इस दौरान उन्हें बुके भेंट की बधाई भी दी। विधायक शोभा सिंह के पति व जिले के बड़े किसान नेता रहे पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की 31 जुलाई को पुण्यतिथि है। प्रदेश अध्यक्ष ने पुण्यतिथि पर आने का वादा किया। उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यप्रसाद श्रीवास्तव, रमेश सिंह उर्फ नानमून भी थे। विधायक के पुत्र अमित सिंह ने बताया कि मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, राजेंद्रप्रताप सिंह मोती, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के भी कार्यक्रम में शिरकत करने की उम्मीद है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप