भाजपा विधायक ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया स्वागत
भाजपा विधायक ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया स्वागत फोटो-
अयोध्या : नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने फैजाबाद बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं एल्डर्स कमेटी के सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए जो भी संभव होगा, जरूर करेंगे।
शनिवार को वकालतखाना स्थित पुस्तकालय के प्रथम तल पर आयोजित स्वागत समारोह में सम्मानित किए गए पदाधिकारियों में एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष कृपालचंद्र खरे, सदस्यगण मारुत कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, अवधेश यादव व राजीव कुमार पांडे एवं फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अजय दुबे, महामंत्री धनुषजी श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष विजय कुमार द्विवेदी, संयुक्त मंत्री प्रथम मुन्नी देवी सोनी, संयुक्त मंत्री द्वितीय केशवराम वर्मा, सदस्य कार्यकारिणी ए-जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार मिश्र, कार्यकारिणी बी- दिनेश कुमार यादव, उपेंद्र मिश्र, कार्यकारिणी सी- मनीष कुमार मिश्र, अभिशेष कुमार पांडे हैं। सभी को माला एवं शाल पहना कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा विधि प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक पीयूष रंजन ने किया। सम्मान समारोह में पूर्व अध्यक्ष अरविद कुमार सिंह, केएम सिंह, सुनील सिंह, योगेश कुमार श्रीवास्तव, श्रवण कुमार मिश्रा, मंसूर इलाही, अमन श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, ज्ञानेश पांडे, शेर अफगन, राजेश यादव, कीर्ति मिश्र व अन्य उपस्थित रहे।