भाजपा नेता पर हमला, मुकदमा दर्ज
भाजपा नेता पर हमला मुकदमा दर्ज भाजपा नेता पर हमला मुकदमा दर्ज भाजपा नेता पर हमला मुकदमा दर्ज भाजपा नेता पर हमला मुकदमा दर्ज भाजपा नेता पर हमला मुकदमा दर्ज भाजपा नेता पर हमला मुकदमा दर्ज भाजपा नेता पर हमला मुकदमा दर्ज भाजपा नेता पर हमला मुकदमा दर्ज भाजपा नेता पर हमला मुकदमा दर्ज भाजपा नेता पर हमला मुकदमा दर्ज भाजपा नेता पर हमला मुकदमा दर्ज भाजपा नेता पर हमला मुकदमा दर्ज भाजपा नेता पर हमला मुकदमा दर्ज भाजपा नेता पर हमला मुकदमा दर्ज भाजपा नेता पर हमला मुकदमा दर्ज
अयोध्या : भाजपा महानगर महामंत्री परमानंद मिश्र पर धारदार हथियार से हमले का मामला सामने आया है। घटना अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के वासुदेवघाट की है। परमानंद मिश्र का कहना है कि सोमवार को रंजिश में पंकज शरण और उनकी पत्नी तथा अन्य सहयोगी घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने कुल्हाड़ी से भाजपा नेता पर हमला कर दिया। हाथ गंभीर चोट आने के कारण परमानंद की चेतना जाने लगी। परिजनों की ओर से गुहार लगाने पर लोगों को एकत्र होता देख हमलावर चले गए। इस दौरान फायरिग का भी आरोप है।
परमानंद की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। परमानंद का कहना है कि विपक्षियों से उन्हें जान का खतरा है। कुछ शरारतीतत्वों को उन्होंने टोह लेने के लिए लगा रहा है, जो उनके आवागमन पर नजर रखे हैं। मंगलवार को तीन युवक उनका पीछा कर रहे थे। एक मंदिर में जाकर उन्होंने जान बचाई। पुलिस को सूचना दी गई। भाजपा नेता ने साथियों की मदद से तीन में से एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दो भाग निकले। कोतवाल सुरेश पांडेय ने बताया कि पूछताछ के बाद युवक की संलिप्तता न मिलने पर उसे छोड़ दिया गया है। मुकदमा दर्ज है, जिसकी विवेचना चल रही है।