विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अयोध्या में बजरंग दल के नये कार्यकर्ताओं को दिलाई गई त्रिशूल दीक्षा

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 17 Nov 2018 04:06 PM (IST)

अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद मुख्यालय कारसेवकपुरम में बजरंग दल के नए हजारों बजरंगियों को आज त्रिशूल दीक्षा दिलाई गई। ...और पढ़ें

अयोध्या में बजरंग दल के नये कार्यकर्ताओं को दिलाई गई त्रिशूल दीक्षा
अयोध्या में बजरंग दल के नये कार्यकर्ताओं को दिलाई गई त्रिशूल दीक्षा

अयोध्या (जेएनएन)। बजरंग दल के हजारों कार्यकर्ताओं को आज अयोध्या में त्रिशूल दीक्षा दिलाई गई। अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाले संत सम्मेलन से पहले हिंदू संगठन काफी सक्रिय हैं आर सभी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जुट गए हैं।

अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद मुख्यालय कारसेवकपुरम में बजरंग दल के नए हजारों बजरंगियों को आज त्रिशूल दीक्षा दिलाई गई। अवध प्रांत में 25 हजार नए बजरंगियों की भर्ती हुई थी। अयोध्या में राम जन्मभूमि निर्माण के साथ हिंदू राष्ट्र की स्थापना व हिन्दू संस्कृति की रक्षा के लिए इन सभी को संकल्प दिलाया गया। इन सभी को विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने संकल्प दीक्षा दिलाई।

इस दौरान बजरंग दल में शामिल लोगों को त्रिशूल चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। बजरंग दल की यह कवायद कहीं न कहीं राम-मंदिर निर्माण के उसके अभियान का हिस्सा है। विश्व हिन्दू परिषद अवध प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री इन सभी में 1992 में हुए बाबरी विध्वंस की कहानी बताकर जोश भर रहे हैं।

दीक्षा कार्यक्रम में बजरंग दल के नये कार्यकर्ताओं से कहा गया कि अभी तो न्यायालय हमारे सामने चुनौती बनकर खड़ा है, मगर तय है कि मंदिर हम बनाएंगे। हिन्दू समाज 25 नवम्बर को अयोध्या में पहुंचकर अपना निर्णय सुनाए तो यह निर्माण अभी संभव है।