'अयोध्यानाथ' की कृपा से है मोदी-योगी सरकार : केशव
फैजाबाद : प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहाकि केंद्र की मोदी और प्रदेश की य
फैजाबाद : प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहाकि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार 'अयोध्यानाथ' की कृपा से है। मंदिर के सवाल पर उन्होंने कहाकि 'जनभावना के अनुरूप काम करेंगे, लेकिन कहेंगे नहीं'। यह पूछने पर कि कब करेंगे, उनका जवाब था कि 'जल्द ही करेंगे।' उन्होंने कांग्रेस और सपा को भी निशाने पर लिया। कहा, जिनके शासन में अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलीं अब उन्हें भगवान विष्णु और भोलेनाथ की याद आ रही है। यह भी अयोध्यानाथ की ही कृपा से हो रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहाकि प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहाकि देश को पीछे ले जाने में कांग्रेस ने 'गंदे नाले' जैसा काम किया है। मुख्यमंत्री ने यहां फैजाबाद, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर व अमेठी जिले की करीब 140 करोड़ रुपए की 119 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में हुए लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में उन्होंने कहाकि विपक्षी दलों में मोदी रोको प्रतियोगिता चल रही है। जो कहते हैं, मोदी ने कुछ नहीं किया, वे अकेले चुनाव लड़ने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रहे हैं। यूपी में हो रहे पुलिस के एनकाउंटर पर उठने वाले सवालों का भी जवाब उन्होंने दिया। कहा, यदि पुलिस पर अपराधी गोली चलाएंगे तो पुलिस फूल-माला नहीं बरसाएगी। पुलिस जाएगी तो या तो अपराधी गिरफ्तार होंगे यदि उन पर गोली चलेगी तो पुलिस भी गोली चलाएगी ही। मौर्य ने कहाकि सपा शासनकाल में गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न होती थी। विकास सिर्फ पांच जिलों में सिमट कर रह गया था, जबकि अब यूपी में विकास की गंगा बह रही है। सर्वांगीण और सर्वस्पर्शी विकास हो रहा है। सबका उत्थान और सबको स्थान दिया जा रहा है। उन्होंने कहाकि यूपी को सड़कों का स्वर्ग बनाएंगे। मार्गों के निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ तो अधिकारियों और ठेकेदारों के लिए जेल के दरवाजे खुले हैं। इस मौके पर बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री व उपेंद्र तिवारी, सांसद लल्लू ¨सह व अंबेडकरनगर सांसद हरिओम पांडेय आदि थे।