अयोध्या से काशी तक फोरलेन से कर सकेंगे यात्रा
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
अयोध्या : लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार अयोध्या को एक और तोहफा देने जा रही है। रामनगरी से बाबा विश्वनाथ की धरती तक सफर सुहाना होगा। केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना अयोध्या-काशी फोरलेन मार्ग के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है। स्टेट हाइवे के बजाय परियोजना को अब नेशनल हाइवे की श्रेणी में लाया गया है। नववर्ष के जनवरी में अयोध्या-टू-काशी फोरलेन परियोजना का शिलान्यास संभावित है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकारी अयोध्या में इस योजना की आधारशिला रख सकते हैं। सांसद लल्लू ¨सह की ओर से केंद्रीय मंत्री गडकरी को निमंत्रित करने के लिए उनसे पेशकश की है। जनवरी में गडकरी का आना लगभग तय माना जा रहा है। परियोजना के मूर्त रूप में आने के बाद अयोध्या से बनारस का सफर काफी सुगम होगा। परियोजना को केंद्र सरकार की अयोध्या को भिन्न धार्मिक स्थलों से जोड़ने की घोषणा से जोड़ कर देखा जा रहा है।
अयोध्या से काशी तक नए मार्ग के निर्माण को लेकर सांसद ने पहला पत्र जून वर्ष 2014 में लिखा था, लेकिन प्रदेश सरकार से सामंजस्य नहीं बन सका। सूबे में योगी सरकार बनने के बाद परियोजना को गति मिली। लोकनिर्माण मंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने परियोजना में दिलचस्पी दिखाई। स्टेट हाइवे के रूप में इस परियोजना का जो खाका खींचा गया था, उसमें जिले की मया व गोसाईंगंज बाजार के वजूद संकट था, लेकिन सांसद के प्रयास से फोरलेन बनने की वजह से ये बाजारें अब सुरक्षित होंगी। 180 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन के निर्माण पर छह हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।
............
अयोध्या से काशी तक फोरलेन निर्माण कार्य की डीपीआर अंतिम चरण में है। जनवरी में परियोजना का शिलान्यास होगा। 180 किलोमीटर लंबे फोरलेन की आधारशिला केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे।
-लल्लू ¨सह, सांसद