Move to Jagran APP

गाइड की भूमिका भी निभाएगी पुलिस

सीओ सिटी अमर सिंह ने बताया कि पर्यटन बूथ पर पुलिस के जवान पर्यटकों की हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। पुलिस बूथ में तैनात रहने वाले पुलिस के जवानों के साथ बूथ की दीवार पर लिखे महत्वपूर्ण नंबर और विभिन्न भाषा में अयोध्या के बारे में जानकारी सहायक बनेगी। इस मौके पर नगर भाजपाध्यक्ष बालकृष्ण वैश्य पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव कमल उपाध्याय सोमिल गुप्त आदि मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 11:10 PM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 11:10 PM (IST)
गाइड की भूमिका भी निभाएगी पुलिस
गाइड की भूमिका भी निभाएगी पुलिस

अयोध्या : रामनगरी में पुलिस सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ गाइड की भूमिका निभाएगी। पुलिस की भूमिका का विस्तार गुरुवार को मध्याह्न परिभाषित हुआ, जब विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने नयाघाट बंधा तिराहा पर पर्यटन पुलिस बूथ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, सरकार अयोध्या आने वाले यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है और इसी क्रम में पर्यटन पुलिस बूथों की स्थापना की जा रही है।

loksabha election banner

विधायक के अनुसार बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और कुछ प्रमुख मंदिरों के पास भी पर्यटन पुलिस बूथ की स्थापना की जा रही है। सीओ सिटी अमर सिंह ने बताया कि पर्यटन बूथ पर पुलिस के जवान पर्यटकों की हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। पुलिस बूथ में तैनात रहने वाले पुलिस के जवानों के साथ बूथ की दीवार पर लिखे महत्वपूर्ण नंबर और विभिन्न भाषा में अयोध्या के बारे में जानकारी सहायक बनेगी।

इस मौके पर मंडल भाजपाध्यक्ष बालकृष्ण वैश्य, पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव, कमल उपाध्याय, सोमिल गुप्त आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.