Move to Jagran APP

Ayodhya News: स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के परिणाम में अयोध्या देश में 120वें स्थान पर, प्रदेश में मिला यह नंबर

पिछली बार अयोध्या नगर निगम 134 वें पायदान पर था। प्रदेश स्तर की रैंकिंग में भी बढ़त मिली है। पिछली बार प्रदेश में 13 वें स्थान पर रहे अयोध्या नगर निगम को इस बार 11 वीं रैंक प्राप्त हुई है।

By Ravi SrivastavaEdited By: Published: Sun, 02 Oct 2022 12:22 AM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2022 05:17 AM (IST)
Ayodhya News: स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के परिणाम में अयोध्या देश में 120वें स्थान पर, प्रदेश में मिला यह नंबर
स्वच्छता में अयोध्या नगर निगम को बढ़त।

अयोध्या, जागरण संवाददाता। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 का परिणाम नगर निगम की स्थिति में सुधार का संकेत लेकर आया है। इस बार साफ-सफाई में नगर निगम को देश में 120 वां स्थान मिला है। पिछली बार अयोध्या नगर निगम 134 वें पायदान पर था। प्रदेश स्तर की रैंकिंग में भी बढ़त मिली है। पिछली बार प्रदेश में 13 वें स्थान पर रहे अयोध्या नगर निगम को इस बार 11 वीं रैंक प्राप्त हुई है। 

loksabha election banner

शनिवार को परिणाम जारी होने के बाद राष्ट्रीय रैंकिंग को लेकर नगर निगम प्रशासन में उत्साह है। हालांकि अव्वल आने के लिए नगर निगम प्रशासन को अभी काफी परिश्रम करना होगा तथा जनसहयोग की भी अपेक्षा है। 

रैंकिंग में सुधार के विभिन्न कारण

रैंकिंग में आए सुधार के पीछे शौचालयों की संख्या में वृद्धि, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को सुदृढ़ बनाने, वार्डों में स्वच्छता समिति के गठन सहित वार्डवार अधिकारियों की निगरानी एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की इकाई का निर्माण आरंभ होना प्रमुख कारणों में है। 

अयोध्या जल्द ही शीर्ष स्थान प्राप्त करेगा

महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व नगर आयुक्त विशाल सिंह ने इस प्रगति के लिए नगर निगम की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह कर्मचारियों का प्रयास और जनता के सहयोग से संभव हो सका है। आशा है कि जल्द ही अयोध्या नगर निगम स्वच्छता के क्षेत्र में सफलता का शीर्ष स्थान प्राप्त करेगा।

विद्यालय समिति के अध्यक्ष को एमडीएम संचालन की बागडोर

अयोध्या। बीकापुर के प्राथमिक विद्यालय डिहवा पांडेय का पुरवा में बच्चों को एमडीएम में नमक व चावल खिलाए जाने के प्रकरण की जांच करने शनिवार को एडी बेसिक रामसागर पति त्रिपाठी व बीएसए संतोष कुमार राय विद्यालय पहुंचे। उन्होंने एमडीएम संचालन की व्यवस्था परखी। यहां एमडीएम संचालन की व्यवस्था बदल दी गई।

प्रधान से इससे संबंधित खाता छीन कर इसे विद्यालय समिति के अध्यक्ष को दे दिया गया है। अध्यक्ष के माध्यम से एमडीएम का संचालन शुरू कराया गया। प्रकरण में पहले ही प्रधानाध्यापक निलंबित हैं। प्रधान को भी नोटिस दिया गया है। एक अन्य सहायक अध्यापक गायत्री देवी पर अनुशासनिक कार्यवाही की संस्तुति है। 

जांच रिपोर्ट जल्द ही मुख्यालय भेजी जाएगी

बीएसए संतोष राय ने बताया कि विद्यालय में समुचित तरीके से मध्याह्न भोजन का संचालन कराया जा रहा है। बताया कि खंड शिक्षाधिकारी की जांच में भी प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक सहित प्रधान की लापरवाही सामने आ चुकी है। मामले की जांच रिपोर्ट जल्द ही मुख्यालय भेज दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.