अयोध्या ऑयडल में प्रतिभागियों ने बिखेरा हुनर का जलवा
अयोध्या महोत्सव 2019 राजकीय इण्टर कालेज के विशाल प्रंागण में चैथे दिन सांस्कृतिक विरासतों को समेटते हुए अयोध्या महोत्सव का सांस्कृतिक मंच अयोध्या आयडल तथा अन्य प्रकार की प्रतिभाओं के साथ प्रारम्भ हुआ।
अयोध्या : राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे अयोध्या महोत्सव के चौथे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। सांस्कृतिक मंच पर अयोध्या ऑयडल की छटा बिखरी। चौथे दिन कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के जिला प्रभारी शेषनारायन मिश्र, मंडल अध्यक्ष हरभजन गौड़, महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अमल गुप्त, उपाध्यक्ष विष्णुप्रकाश व सुप्रीत कपूर ने किया। अतिथियों ने महोत्सव को जिले के लिए अहम बताया। कहा, आयोजन में जिले भर की प्रतिभाओं को मंच मिलता है।
महोत्सव में जेबी अकादमी व बचपन प्ले स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके उपरांत अयोध्या ऑयडल का द्वितीय चक्र आयोजित किया गया, जिसमें गायन व नृत्य की प्रस्तुति से प्रतिभागियों ने दर्शकों की तालियां बटोरी। कलाकार प्रतिमा यादव ने अवधी गायन से लोगों की वाहवाही बटोरी। महोत्सव बने दीनदयाल उपाध्याय कलागांव में लोगों ने अवधी व्यंजन पना, बरा आदि पकवानों का खूब आनंद उठाया। इस अवसर पर अयोध्या महोत्सव समिति महासचिव आकाश अग्रवाल, सचिव नाहिद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णकुमार पांडेय खुन्नू, उपाध्यक्ष जयशंकर, जयांश श्रीवास्तव, मोहित मिश्र, विवेक पांडेय, बृजमोहन तिवारी, पूजा, रागिनी ¨सह, राजकुमार, संदीप तिवारी, राघवेंद्र कुमार, गिरीश कुमार, पंकज श्रीवास्तव व शशिकांत आदि थे।