Move to Jagran APP

अयोध्या के विकास को रफ्तार देगा सिक्स लेन

राजधानी से अयोध्या व गोरखपुर का सफर होगा सुगम व सुरक्षित. फोरलेन एनएच 27 होगा सिक्स लेन में तब्दील.

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 11:26 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 11:26 PM (IST)
अयोध्या के विकास को रफ्तार देगा सिक्स लेन
अयोध्या के विकास को रफ्तार देगा सिक्स लेन

रुदौली (अयोध्या): रामनगरी में भव्य राम मंदिर निर्माण के साथ ही श्रद्धालुओं का सफर सुगम व सुरक्षित बनाने की कवायद चल रही है। विकास की तमाम योजनाओं का खाका खींचा जा रहा है। उनमें सबसे प्रमुख रामनगरी को सिक्स लेन से जोड़ना है। राजधानी से अयोध्या होते हुए गोरखपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग को सिक्स लेन बनाया जाएगा। राममंदिर निर्माण की बेला में अयोध्या के विकास को सिक्स लेन रफ्तार देगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय से सिक्स लेन को हरी झंडी मिल गई है। लखनऊ से अयोध्या की दूरी लगभग 120 किमी और गोरखपुर की दूरी 245 किमी है। सिक्स लेन दो चरणों में बनाया जाएगा। पहले चरण में राजधानी से रामनगरी तक व दूसरे चरण में अयोध्या से गोरखपुर तक सड़क सिक्स लेन बनाई जानी है।

loksabha election banner

सिक्स लेन सड़क बनने से लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, बस्ती, संत कबीरनगर व गोरखपुर जिलों को लाभ मिलेगा। दो तीर्थ अयोध्या व गोरक्षपीठ के अलावा सीएम सिटी से जुड़ी होने के कारण योजना को जल्द ही मूर्त रूप मिलने की उम्मीद है। अब राम मंदिर निर्माण होने से कार्य योजना में तेजी आना तय है। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है। डीपीआर खोलने का कार्य मंत्रालय करेगा। इसके निर्माण से अयोध्या का विकास तेजी से होगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक एनएन गिरि ने बताया कि लखनऊ से अयोध्या-गोरखपुर तक छह लेन प्रस्तावित है। लखनऊ से अयोध्या के बीच निर्माण कार्य पहले चरण में शुरू होगा। हादसों पर लगेगी लगाम मंदिर बनने के बाद अब श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में इजाफा होना लाजिमी है। लखनऊ से अयोध्या के बीच फोरलेन पर ट्रैफिक का अधिक दबाव रहता है। कुछ चौराहों पर जाम की स्थिति भी बन जाती है। सिक्स लेन बन जाने से तेज रफ्तार के कारण हादसों पर कुछ हद तक लगाम लगेगी। सिक्स लेन से वाहनों को रफ्तार मिलेगी। कम समय में अधिक दूरी तय होगी। अतिक्रमण मुक्त करने का कार्य शुरू

सिक्स लेन बनाने के लिए एनएचएआइ के अफसरों ने तैयारी भी शुरू कर दी है। राजधानी से लेकर अयोध्या तक फोरलेन को अतिक्रमण मुक्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। रुदौली तहसील के भेलसर, रानीमऊ, मवई व रौजागांव चौराहे पर अतिक्रमण को हटाया गया है। फोरलेन के दोनों तरफ एनएचएआइ, प्रशासन व पुलिस की टीम अतिक्रमण मुक्त करा चुकी हैं। भेलसर में कुछ लोगों ने खुद ही अपने मकान व दुकान तोड़ चुके हैं। चिन्हित किए गए अतिक्रमणकर्ताओं को अब तक एनएचएआइ नोटिस जारी कर रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.