विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ayodhya Deepotsav 2022: मोर दीपक प्रज्ज्वलित कर पीएम नरेन्द्र मोदी करेंगे अयोध्या दीपोत्सव- 2022 का शुभारंभ

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 22 Oct 2022 03:21 PM (IST)

Ayodhya Deepotsav 2022 दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी पर बन रहे मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यपाल आनंदी ...और पढ़ें

Ayodhya Deepotsav 2022: राष्ट्रीय पक्षी मोर के रूप में बने दीप
Ayodhya Deepotsav 2022: राष्ट्रीय पक्षी मोर के रूप में बने दीप

अयोध्या, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छोटी दीपावली यानी 23 अक्टूबर को भगवान राम की नगरी अयोध्या में करीब चार घंटे के प्रवास पर रहेंगे। पीएम मोदी अयोध्या के एतिहासिक दीपोत्सव का शुभारंभ भी करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को अयोध्या में शाम को मोर दीपक जलाकर दीपोसत्सव 2022 का शुभारंभ करेंगे। मोर दीपक को अयोध्या के अवध विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तैयार किया है। इस विशेष दीप को अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ललित कला (फाइन आर्ट्स) विभाग के विद्यार्थियों ने तैयार किया है। राष्ट्रीय पक्षी मोर जैसे बनाए गए इस दीपक को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।

15 लाख दीपों का नेतृत्व

मुख्य मंच पर प्रज्ज्वलित होने वाले इस दीपक को लकड़ी, मिट्टी, फेविकोल, पुआल, रंग आदि के प्रयोग किया गया है। यह दीपोत्सव में प्रज्ज्वलित 15 लाख दीपों का नेतृत्व करेगा। इस दीप की विशेषता स्वदेशी तकनीक है। भव्य दीप विश्व में विभिन्न प्रकार के पक्षियों के संरक्षण का संदेश प्रस्तुत करेगा।

राम मंदिर का माडल दीपों से जगमगाएगा

दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी पर बन रहे मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय पक्षी मोर के रूप में बने दीप को जलाकर समारोह का शुभारंभ करेंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी के मंच के ठीक सामने राम मंदिर का माडल दीपों से जगमगाएगा। राम मंदिर माडल को दीपों से सजाया जा रहा है। राम की पैड़ी पर दीपों से सुसज्जित किया जा रहा राम मंदिर माडल आकर्षण का केंद्र होगा।

अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के बाद पहली बार दीपोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत में पूरी अयोध्या को सजाया जा रहा है। मुख्य मंच के ठीम सामने दीपों से राममंदिर माडल दीपोत्सव में पहली बार बनाया जा रहा है। दीपोत्सव के पांचवें संस्करण में इस स्थान पर राम दरबार बनाया गया था। मंदिर माडल में लगभग दस हजार से अधिक दीप लगाए जा रहे हैं। मंदिर माडल को इस प्रकार से तैयार किया गया है कि यहां मंच पर बैठने वाले अतिथियों की सीधी नजर पड़ेगी।

फूलों से बनेगी रंगोली

सरयू नदी के घाट नंबर -दस पर एक भव्य रंगोली बनाई जाएगी। यह रंगोली फूलों से बनेगी। रंगोली में एक क्विंटल फूलों की पंखुडिय़ां इस्तेमाल की जाएंगी। रंगोली पीएम नरेन्द्र मोदी के स्वागत में बनाई जा रही है। मुख्य मंच के सामने रंगोली बनायी जा रही है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।