अविवि: चित्र प्रदर्शनी का आज राज्यपाल करेंगे शुभारंभ
फैजाबाद : डॉ.राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार
फैजाबाद : डॉ.राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से'देश का बढ़ता विश्वास, साफ नीयत सही विकास' विषय पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे होगा। उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यपाल राम नाईक करेंगे। उनका आगमन 11.50 बजे होगा, जबकि वापसी 1.30 बजे होगी।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि सांसद लल्लू ¨सह, व समस्त विधायक गण होंगे। भारत सरकार के गत चार वर्षों की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से दी जाएगी। महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, मिशन इंद्रधनुष, उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया, मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया, सक्षम भारत, सबका साथ-सबका विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्मार्ट सिटी मिशन, आयुष्मान भारत, जन-धन योजना इत्यादि जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया गया है। यह चित्र प्रदर्शनी 17 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक प्रतिदिन नि:शुल्क खुली रहेगी। प्रदर्शनी स्थल पर लोक कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम व जादू की प्रस्तुति की जाएगी। रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने विवि परिसर का जायजा लिया। बताया गया कि विश्वविद्यालय परिसर में 13 को सभी चार पहिया वाहन पार्किंग स्थल में खड़े होंगे। सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद करने का निर्देश दिया गया है। विवि में पार्किग स्थल के आगे जन संचार विभाग तक कोई वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा। प्रशासनिक भवन के अंदर सभी वाहन के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।