नहीं माने अविवि कर्मचारी, कार्यबहिष्कार जारी
कार्यबहिष्कार में कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय उपाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव महामंत्री श्याम कुमार संयुक्त मंत्री दिलीप कुमार पाल कोषाध्यक्ष श्याम लाल विवेक कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
अयोध्या : अवध विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद ने 28 सूत्रीय मांगों को लेकर दूसरे दिन कार्य बहिष्कार जारी रखा। मुख्य नियंता प्रो.आरएन राय, परीक्षा नियंत्रक प्रभारी कुलसचिव उमानाथ व डिप्टी रजिस्टार विनय सिंह दो चक्र आंदोलित कर्मचारियों से मिलने गए] लेकिन बात नहीं बनीं। कर्मचारी नेताओं ने मांग पूरी होने तक कार्य बहिष्कार की घोषणा की। कार्य बहिष्कार के दौरान कुलपति प्रो.मनोज दीक्षित व प्रति कुलपति प्रो.एसएन शुक्ल के खिलाफ रह-रह कर नारेबाजी होती रही। भ्रष्टाचार का आरोप लगा।
कर्मचारी नेताओं से वार्ता करने गए अधिकारियों ने कहा कि कुलसचिव अवकाश पर हैं और उनके आने के बाद ही मांगों पर स्पष्टरूप से बताया जा सकेगा। कर्मचारी नेता नहीं माने और बहिष्कार जारी रखा। कार्य बहिष्कार में कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव, महामंत्री श्याम कुमार, संयुक्त मंत्री दिलीप कुमार पाल, कोषाध्यक्ष श्याम लाल, विवेक कुमार सिंह मौजूद रहे।
छात्र-अभिभावक रहे परेशान
अयोध्या : अवध विश्वविद्यालय आने वाले अभिभावकों एवं छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसी का कोई भी कार्य नहीं हो सका। शैक्षिक विभाग में कामकाज प्रभावित हुआ। विवि आने वालों को दूसरे दिन बैरंग वापस होना पड़ा। कर्मचारी पूरे दिन सरदार वल्लभभाई पटेल भवन के बगल पार्क में जमा रहे।