रास्ते का विवाद सुलझाने गई पुलिस से मारपीट
शाहगंज (अयोध्या) : इनायतनगर थाना क्षेत्र के शाहगंज बाजार में रास्ते के विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है। विवाद में चौकी प्रभारी और सिपाही घायल हो गए। दो सीओ सहित चार थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला शांत कराया। घटना के बाद गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। घटना शाहगंज बाजार की हाइडिल गली का है। रामजी सोनी और रघुनाथ गोंड के बीच महीनों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था।
शाहगंज (अयोध्या) : इनायतनगर थाना क्षेत्र के शाहगंज बाजार में रास्ते के विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है। विवाद में चौकी प्रभारी और सिपाही घायल हो गए। दो सीओ सहित चार थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला शांत कराया। घटना के बाद गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
घटना शाहगंज बाजार की हाइडिल गली का है। रामजी सोनी और रघुनाथ गोंड के बीच महीनों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार की रात रघुनाथ के पिकअप वाहन से रामजी सोनी की दीवार टूट गई। इसे लेकर दोनों पक्षों में तनातनी बढ़ गई। यूपी 100 पुलिस ने रात में ही मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। शुक्रवार की सुबह पीड़ित रामजी ने पुलिस से शिकायत की। चौकी प्रभारी सुशील त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। रघुनाथ के पक्ष ने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए विरोध जताया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। फिर मारपीट होने लगी। बीचबचाव कर रहे दारोगा सुशील त्रिपाठी और सिपाही यदुवीर यादव को भी चोटें आई। दारोगा की मोटरसाइकिल की चाभी महिलाओं ने निकाल ली। सीओ मिल्कीपुर रुचि गुप्ता, सीओ बीकापुर अर¨वद चौरसिया सहित चार थाने की पुलिस ने पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण किया। विवाद में शामिल महिलाओं सहित सात लोगों को हिरासत में ले लिया गया। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर ने बताया कि चौकी इंचार्ज व पीड़ित रामजी सोनी के पुत्र अजय सोनी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पक्ष से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।