अपूर्वा के आत्मविश्वास ने बदला मेरिट का गणित
फैजाबाद : सीबीएसइ की दसवीं की परीक्षा में पांचवां स्थान पाने वाली अपूर्वा पांडेय के आत्मविश्वास ने
फैजाबाद : सीबीएसइ की दसवीं की परीक्षा में पांचवां स्थान पाने वाली अपूर्वा पांडेय के आत्मविश्वास ने जिले की मेरिट का गणित बदल दिया है। अब उदया पब्लिक स्कूल की छात्रा अपूर्वा पांडेय जिले की टॉपर बन चुकी हैं, जबकि नतीजों की घोषणा के समय उनका जिले में पांचवां स्थान था। उत्तर पुस्तिकाओं पर पुनर्मूल्यांकन के बाद उनके अंक बढ़ गए हैं। पहले उन्हें परीक्षा में 96.6 अंक मिले थे, जबकि पुनर्मूल्यांकन के बाद यह बढ़कर 98.16 हो गया है। अपूर्वा की इस सफलता पर उनके परिवारीजनों के साथ ही विद्यालय में भी खुशी व्याप्त है। शुक्रवार को विद्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में विद्यालय के चेयरमैन डॉ. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी व निदेशक अपूर्वा त्रिपाठी ने यह जानकारी साझा की।
अपूर्वा को पहले अंग्रेजी में 88 अंक मिले थे। पुनर्मूल्यांकन में यह बढ़कर 97 हो गए हैं। अपूर्वा पूरी तरह आश्वस्त थीं कि अंग्रेजी में उन्हें कम अंक मिले हैं। इसीलिए उनके पिता रमापति पांडेय व विद्यालय प्रबंधतंत्र ने हिम्मत बधाई और पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। ताजा नतीजा उनके पक्ष में आया। अंग्रेजी में नौ अंकों का इजाफा हुआ। इसके साथ ही जिले में सीबीएसइ में दसवीं में उनका पहला स्थान हो गया। अपूर्वा जज बनकर देश की सेवा करना चाहती हैँ। उनके पिता रमापति पांडेय कृषि विभाग से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता कंचन पांडेय गृहणी हैं। प्रधानाचार्य जीवेंद्र ¨सह समेत अन्य ने उन्हें बधाई दी।