शरारती तत्वों ने ढहाए आधा दर्जन शौचालय
बाबाबाजार (फैजाबाद) : निर्माणाधीन शौचालयों को शरारती तत्वों ने ढहा दिया। रुदौली ब्लॉक क्षे
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 11:47 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 11:47 PM (IST)
बाबाबाजार (फैजाबाद) : निर्माणाधीन शौचालयों को शरारती तत्वों ने ढहा दिया। रुदौली ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत तालगांव में भी युद्धस्तर पर शौचालय बनवाया जा रहा है। यहां के निवासी सूरजलाल पुत्र रामनेवाज, मातादीन पुत्र विपत, रामजस पुत्र शोभाराम, दुलारे पुत्र रामसेवक व विनेश पुत्र रामअवध का निर्माणाधीन शौचालय रात में ढहा दिया गया।
लाभार्थी सूरजलाल की तहरीर पर मवई पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उपनिरीक्षक विनय कुमार ¨सह व दिवाकर ¨सह जांच करने पहुंचे। बीडीओ नागेंद्र मोहनराम त्रिपाठी ने कहा कि यदि घटिया निर्माण हो रहा है तो मुख्यमंत्री पोर्टल या डीएम से शिकायत करें। शौचालय ढहाना विकल्प नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें