Move to Jagran APP

सभी नामांकन पत्र मिले वैध, नाम वापसी आज

नौ पदों के लिए कुल 37 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Sep 2020 11:25 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2020 11:25 PM (IST)
सभी नामांकन पत्र मिले वैध, नाम वापसी आज
सभी नामांकन पत्र मिले वैध, नाम वापसी आज

अयोध्या : प्रतिष्ठापूर्ण फैजाबाद बार एसोसिएशन चुनाव में सभी 37 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांच में वैध मिले। नौ पदों के लिए कुल 37 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। बुधवार को नाम वापसी होगी। नाम वापसी के बाद ही चुनावी तस्वीर साफ होगी।

loksabha election banner

नामांकन पत्रों की जांच एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष कृपालचंद्र खरे, सदस्यगण अवधेशकुमार यादव, राजेंद्रप्रसाद लाल श्रीवास्तव व मारुतकुमार सिंह ने की। सभी नामांकन पत्र वैध मिले। अध्यक्ष पद के लिए योगेंद्र त्रिपाठी, सुशील कुमार चौबे, सीताराम वर्मा, राममिलन शुक्ल, ओंकार तिवारी व इंद्र प्रताप सिंह लल्ला एवं उपाध्यक्ष पद के लिए मुकुल बिसारिया, अजय कुमार दुबे, सुरेंद्र कुमार सिंह व राम कुमार यादव ने नामांकन किया है। महामंत्री पद के लिए विनोद कुमार सिंह, धनुष जी, कृष्णकुमार वर्मा, महेंद्रकुमार दुबे व लालजी गुप्त, कोषाध्यक्ष पद के लिए विजयकुमार द्विवेदी व विनोद कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री प्रथम पद के लिए मुन्नी देवी सोनी, सूर्यलाल, राजेश कुमार तिवारी व कंचन दुबे, संयुक्त मंत्री द्वितीय पद के लिए केशवराम, सुरेंद्र कुमार पांडेय व रामनाथ शर्मा ने नामांकन किया है।

कार्यकारिणी (ए) के लिए आत्मजीत यादव, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव व अजयकुमार मिश्र, कार्यकारिणी (बी) के लिए दिनेश कुमार यादव, राजीव कुमार सिंह व उपेंद्र मिश्र, कार्यकारिणी (सी) के लिए रूपा गुप्ता, शैलेश कुमार सिंह उर्फ रिकू, विपुल कुमार, विष्णु प्रकाश श्रीवास्तव, राजेश कुमार यादव, अभिषेक कुमार पांडेय व मनीष कुमार मिश्र का नामांकनपत्र जांच में वैध मिला। 14 सितंबर को मतदान तथा 15 सितंबर को मतगणना कराई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.