Move to Jagran APP

पत्नी-बच्चों के साथ करेंगे दर्शन-पूजन: अखिलेश

पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहाकि हम भगवान विष्णु के सभी अवतारों को मानते हैं और पत्नी बच्चों के साथ अयोध्या में दर्शन-पूजन भी करने आएंगे। उन्होंने कहा कि क्या हम राम को नहीं मानते। हमारी आस्था सभी देवी देवताओं में है। आजमगढ़ से लौटते वक्त पत्रकारों से मुखातिब हुए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Dec 2020 11:42 PM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2020 11:42 PM (IST)
पत्नी-बच्चों के साथ करेंगे दर्शन-पूजन: अखिलेश
पत्नी-बच्चों के साथ करेंगे दर्शन-पूजन: अखिलेश

अयोध्या : पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहाकि हम भगवान विष्णु के सभी अवतारों को मानते हैं और पत्नी बच्चों के साथ अयोध्या में दर्शन-पूजन भी करने आएंगे। उन्होंने कहा कि क्या हम राम को नहीं मानते। हमारी आस्था सभी देवी, देवताओं में है। आजमगढ़ से लौटते वक्त पत्रकारों से मुखातिब हुए। सपा अध्यक्ष ने रामनगरी के विकास को लेकर प्रदेश सरकार को भी घेरा। कहा, घाटों के सुंदरीकरण से लेकर अयोध्या के विकास की अनेक महत्वपूर्ण योजना सपा शासन में आरंभ हुई। देवकाली स्थित एक होटल में पत्रकारों से मुखातिब अखिलेश ने कृषि बिल को किसानों का डेथ वारंट बताया। कहा, कोरोना ने लोगों का मुंह बंद किया, लेकिन सरकार का आंख और कान। भाजपा पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहाकि बिहार चुनाव में बेईमानी हुई है।

loksabha election banner

उन्होंने कहाकि कृषि बिल लाकर भाजपा ने किसानों की कमर तोड़ने की कोशिश की, लेकिन आंदोलन कर रहे किसानों ने पूरे देश को जगाया। उन्होंने कहाकि सपा किसानों की पार्टी है इसलिए उनके साथ हो रहा अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों के साथ पार्टी पूरी ताकत के साथ खड़ी है। उन्होंने किसानों को जमीन के मुआवजे के तौर पर सर्किल रेट का छह गुना देने की वकालत की। कहा, कृषि बिल उद्योगपतियों के लिए है न कि किसानों के लिए। इस कानून से किसानों को किसी भी तरह का लाभ नहीं मिलने वाला नहीं है। उन्होंने कहाकि सपा सरकार जाने के बाद से अब तक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन तक नहीं हो सका है। कहा, किसानों की समस्या पर सपा सदैव मुखर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.