आकाशवाणी केंद्र की रजत जयंती पर सजेगी स्वरों की महफिल
फैजाबाद : आकाशवाणी केंद्र की रजत जयंती आगामी 17 जून को मनाई जाएगी। इसमें लोक कलाकार वि
फैजाबाद : आकाशवाणी केंद्र की रजत जयंती आगामी 17 जून को मनाई जाएगी। इसमें लोक कलाकार विभिन्न प्रस्तुतियां देंगे। रजत जयंती का कार्यक्रम रविवार को साकेत महाविद्यालय के आचार्य नरेंद्रदेव प्रेक्षागृह में शाम सात बजे से आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी केंद्र के कार्यक्रम प्रमुख डॉ. महेंद्र पाठक ने पत्रकार वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि वर्ष 1993 में 17 जून को आकाशवाणी केंद्र की स्थापना की गई थी। तत्कालीन विदेश राज्यमंत्री सलमान खुर्शीद ने इस केंद्र का उद्घाटन किया था। आरंभिक काल में यहां से मात्र चार घंटे की एक सभा का प्रसारण होता था, जो कि अब सवा 17 घंटे का हो चुका है। प्रतिदिन सवा 17 घंटे तक विविध प्रसारण होते हैं। उन्होंने बताया कि जनजागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन केंद्र से हो रहा है। इसमें बालजगत, युववाणी, शहरी एवं ग्रामीण महिलाओं के लिए नारी जगत व अंगना, किसानों के लिए ग्राम जगत व किसानवाणी, साहित्य संस्कृति एवं अन्य विविध कार्यक्रमों के लिए प्रणाम अयोध्या कार्यक्रम का प्रसारण होता है। उन्होंने कहाकि श्रोताओं की चिट्ठियां व फोन कॉल्स इस बात का सुबूत हैं कि आकाशवाणी लोगों की अपेक्षाओं पर खरी उतरी है। कार्यक्रम प्रमुख के अनुसार रविवार को शाम सात बजे से लोक संगीत कलाकार रामचंद्र दुबे व संगीता राय, सुगम संगीत के राकेश अग्निहोत्री व देवेश अग्निहोत्री, लोक संगीत कलाकार रंजुल जयंत गौतम अपनी प्रस्तुति देंगे। इनके साथ बांसुरी पर दीपेंद्र कुंवर, तबला पर सुभाषचंद्र शर्मा, ढोलक पर इफ्तेखार आलम व हारमोनिया पर महेश्वर दयाल संगत करेंगे। इस मौके पर कार्यक्रम अधिशासी डॉ. नगेंद्र ¨सह रघुवंशी व योगेंद्र प्रसाद थे।