हवा थमने से बढ़ा प्रदूषण का स्तर
ंअयोध्या हवा की रफ्तार कम होने के साथ प्रदूषण का असर बढ़ गया है। इस वजह से गुरुवार को धुंध छाई रही। माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिनों में प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हवा की रफ्तार तेज होने पर आसमान फिर से साफ हो जाएगा। इसके साथ वातावरण में ठंड भी बढ़ी है।
अयोध्या : हवा की रफ्तार कम होने के साथ प्रदूषण का असर बढ़ गया है। इस वजह से गुरुवार को धुंध छाई रही। माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिनों में प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हवा की रफ्तार तेज होने पर आसमान फिर से साफ हो जाएगा। इसके साथ वातावरण में ठंड भी बढ़ी है।
बीते करीब पखवारे भर से तापमान में लगातार कमी आ रही है। रात के साथ दिन का पारा लुढ़का है। हवा तेज होने से आसमान पूरी तरह साफ बना हुआ था। बीते दो-तीन दिनों उत्तरी-पश्चिमी दिशा से हवा तीन से चार किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती रही। इस वजह से आसमान पूरी तरह साफ बना हुआ था। लोग धूप का आनंद भी ले रहे थे। गुरुवार को हवा की रफ्तार घटकर एक किलोमीटर प्रति घंटे पर आ गई।
इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। धुंध छाई रही। धूप बेहद फीकी रही। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि हवा की रफ्तार बढ़ने पर आसमान फिर से पूरी तरह साफ हो जाएगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 95 व न्यूनतम 70 फीसदी रही।