महोत्सव निपटने के बाद गंदगी बनी चुनौती
फैजाबाद : शुक्रवार को प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही दुर्गापूजा महोत्सव संपन्न हुआ। महोत्सव क
फैजाबाद : शुक्रवार को प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही दुर्गापूजा महोत्सव संपन्न हुआ। महोत्सव का उल्लास पूरे शहर में झूम कर दिखा। बड़ी संख्या में दूर-दूर से आए लोगों ने आनंद उठाया। उत्साह का ये क्षण बीतने के बाद अब शहर में सबसे बड़ी चुनौती गंदगी से निपटने की दिख रही है। दुर्गापूजा महोत्सव को लेकर जगह-जगह हुए आयोजन व प्रतिमा विसर्जन के बाद शहर की शायद ही कोई गली बची हो, जहां गंदगी की समस्या न दिखे।
नगर निगम प्रशासन गंदगी से निपटने के लिए अतिरिक्त सफाईकर्मी लगाने का दावा करता है, लेकिन मार्गों पर जगह-जगह दिख रहे कूड़े के ढेर व विसर्जन स्थल के आसपास बिखरी गंदगी नगर निगम के दावों की पोल खोलने वाली है। रिकाबगंज, सिविललाइन, चौक, सुभाषनगर, फतेहगंज सहित उन इलाकों में आयोजन स्थल व उनके निकट ही सफाई का ध्यान दिया जा रहा है, जहां रामलीला का मंचन चल रहा है। महोत्सव खत्म हुआ तो लोग अपने घर लौट गए, लेकिन पीछे छोड़ गए जबरदस्त गंदगी और बदबू। इसके चलते शहर का एक बड़ा हिस्सा गंदगी की मार झेल रहा है। इस बड़ी समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम को प्रयास अपेक्षाकृत काफी कम है, जिस तत्परता से सफाई कार्य होना चाहिए वह तेजी नहीं दिख रही है। कसाबबाड़ा, रीडगंज, चौक, निर्मलीकुंड, रेतिया, नियावां, गुदड़ीबाजार, नाका, मकबरा, देवकाली सहित अयोध्या के श्रृंगारहाट, जलवानपुरा आदि इलाकों में गंदगी की समस्या गंभीर है।
---------------------------
नगर निगम ने लगाईं विशेष टीमें
-नगर निगम प्रशासन का दावा है कि सफाई के मोर्चे पर विशेष टीमें लगाई गई हैं। अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद ¨सह का कहना है कि महोत्सव खत्म हो गया है। गंदगी की समस्या को दूर करने के लिए 40-40 सफाई कर्मियों की दो टीमें फैजाबाद और अयोध्या क्षेत्र में कार्य कर रही हैं।