न्यायालय के आदेश पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पटरंगा थाना के ककरहा मजरे सरैठा में दो पक्षों में विवाद व मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। घटना 12 सितंबर की बताई जा रही है.
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 11:17 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 11:17 PM (IST)
भेलसर(अयोध्या) : पटरंगा थाना के ककरहा मजरे सरैठा में दो पक्षों में विवाद व मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। घटना 12 सितंबर की बताई जा रही है। इंद्रावती की तरफ से दर्ज कराए गए मुकदमें में गांव के रामतीरथ, राममिलन, रामदेव व विक्रम पर मारने-पीटने व गाली देने का आरोप है। पुलिस से शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। मजबूरन पीड़िता को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज करने की पुष्टि की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें