Move to Jagran APP

प्रदेश सरकार के खिलाफ अभियान चलाएं कार्यकर्ता : अखिलेश

जनता उत्तर प्रदेश सरकार को बदलने के लिए तैयार है। भाजपा के शासन में व्यापारी किसान नौजवान सभी परेशान हैं। प्रदेश सरकार ने गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया इससे किसानों में नाराजगी है यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को सरयू तट स्थित ढेमवा गांव में सयुस के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप की अगुवाई में आयोजित सभा में कही।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 11:25 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 11:25 PM (IST)
प्रदेश सरकार के खिलाफ अभियान चलाएं कार्यकर्ता : अखिलेश
प्रदेश सरकार के खिलाफ अभियान चलाएं कार्यकर्ता : अखिलेश

अयोध्या: जनता उत्तर प्रदेश सरकार को बदलने के लिए तैयार है। भाजपा के शासन में व्यापारी, किसान, नौजवान सभी परेशान हैं। प्रदेश सरकार ने गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया इससे किसानों में नाराजगी है, यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को सरयू तट स्थित ढेमवा गांव में सयुस के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप की अगुवाई में आयोजित सभा में कही। उन्होंने ढेमवा पुल का हवाला देते हुए कहा कि इस पुल की बहुत मांग थी इसलिए अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में इसका निर्माण कराया भाजपा के कुशासन से निजात दिलाने के लिए जनता को समाजवादी पार्टी को मजबूत करना होगा। कहा कि यूपी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। न तो विकास हो रहा है और न ही जनता को मूलभूत सुविधाएं ही मिल पा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की विफलता को कार्यकर्ता आम जन तक पहुंचाएं। इससे पूर्व सभा स्थल पर पहुंचने पर राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, अरशद आलम मोनू, दीपक सिंह, प्रघान रामजियावन समेत अनेक लोगों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पवन यादव, रंजीत यादव, मो. अहमद बब्लू, दीपेंद्र सिंह, बंटी खान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

loksabha election banner

शिवपाल के स्वागत को उमड़े कार्यकर्ता

अयोध्या: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के मुखिया व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव का सोमवार को स्वागत करने के लिए कार्यकर्ता उमड़ पड़े। बलिया जा रहे यादव का हरीपुर जलालाबाद के पास पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष ललित यादव, गोसाईंगंज विधानसभा प्रत्याशी डॉ. एमपी यादव, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह राना समेत सुनील यादव, अभिषेक यादव, अत्रिवीर, स्वर्णवीर यादव, पूर्व प्रधान सुधाकर दुबे, प्रेम यादव, रामशंकर यादव, शिवशंकर यादव, संजय यादव ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। चंद कदमों की दूरी पर पीएसपीएल नेता नन्हू यादव ने समर्थकों के साथ मुखिया का स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.