Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोसाईंगंज में सपा को जनादेश, दूसरी बार अभय सिंह विजयी

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 10 Mar 2022 11:22 PM (IST)

    अयोध्या गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र की जनता ने पांच साल बाद फिर अभय सिंह पर भरोसा जताया। सपा प्रत्

    Hero Image
    गोसाईंगंज में सपा को जनादेश, दूसरी बार अभय सिंह विजयी

    अयोध्या : गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र की जनता ने पांच साल बाद फिर अभय सिंह पर भरोसा जताया। सपा प्रत्याशी अभय सिंह ने कड़े मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी को 13 हजार 77 मतों से पराजित किया। हालांकि आरती तिवारी ने भी अभय सिंह को कड़ी टक्कर दी, लेकिन परिणाम उनके अनुकूल नहीं रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ष 2012 में अभय सिंह ने इसी सीट से एक लाख से अधिक मत पाकर बसपा प्रत्याशी रहे इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू को परास्त किया था। इसके बाद वर्ष 2017 में खब्बू तिवारी अभय सिंह को पराजित कर गोसाईंगंज से विधायक हुए थे। खब्बू तिवारी को 89 हजार 586 मत, जबकि अभय सिंह 77 हजार 966 मत पाकर दूसरे स्थान पर थे। वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव अभय सिंह एवं इंद्रप्रताप तिवारी दोनों के लिए प्रतिष्ठा का विषय था। जेल में निरुद्ध होने के बाद भी इंद्र प्रताप तिवारी के समर्थक पूरी निष्ठा के साथ उनकी पत्नी एवं भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी को विजयश्री दिलाने के लिए परिश्रम करते रहे, लेकिन जनादेश अभय सिंह के पक्ष में रहा।

    गुरुवार को मतगणना आरंभ हुई तो पहले चरण से ही अभय सिंह को बढ़त मिलती रही, जो हर चरण में बढ़ती ही गई। मतगणना का 28वां चरण निपटने के बाद नौ हजार से अधिक बढ़त हुई तो उनके चेहरे पर निश्चितता के भाव दिखने लगे। इस सीट पर बसपा से उम्मीदवार रहे रामसागर वर्मा तीसरे स्थान पर बने रहने के लिए संघर्ष करते रहे। उन्हें 37 हजार 271 मत मिले, जबकि वर्ष 2017 में इस सीट से बसपा प्रत्याशी रहे धर्मराज निषाद 46 हजार 528 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

    .....

    यह जीत गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र के आम नागरिक की जीत है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में गरीब, किसान, मजलूमों की विजय का प्रतीक है। जनता का भरोसा कायम रखा जाएगा। जनता के अधिकारियों का संरक्षण किया जाएगा। मेरी जीत में सशक्त भागीदारी निभाने के लिए सभी समर्थकों एवं देवतुल्य जनता को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।

    अभय सिंह, विजयी सपा प्रत्याशी गोसाईंगंज विस क्षेत्र

    ........

    मतों में जीत-हार का विवरण वर्ष 2022

    अभय सिंह (समाजवादी पार्टी)-105863

    आरती तिवारी (भाजपा)-92786

    रामसागर वर्मा(बसपा)-37271

    ......

    वर्ष 2012

    अभय सिंह (समाजवादी पार्टी)-122170

    इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू (बसपा)-63524

    गोकरन द्विवेदी(भाजपा)-4555

    .....

    वर्ष 2017

    इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू (भाजपा)-89339

    अभय सिंह (समाजवादी पार्टी)-77656

    धर्मराज निषद (बसपा)-46528