आज आएंगे आप सांसद संजय सिंह
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह मंगलवार को अयोध्या आएंगे। वे सुबह 11 बजे रामनगरी पहुंचेंगे। वे देवकाली स्थित एक गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे.
अयोध्या : आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह मंगलवार को अयोध्या आएंगे। वे सुबह 11 बजे रामनगरी पहुंचेंगे। वे देवकाली स्थित एक गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों, पूर्व प्रत्याशियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व दूसरे दलों के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को संगठन की सदस्यता दिलाई जाएगी यह जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने दी। जिले में दो दर्जन स्थानों पर उनका स्वागत करने की योजना बनाई गई है। जिले की सीमा रामसनेहीघाट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक विभिन्न स्थानों पर तोरणद्वार बनाए गए हैं। साथ ही बैनर व पोस्टरों को लगाया गया है। गौरतलब है कि आप ने इस बार पंचायत की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। माना जा रहा है कि संगठन के प्रदेश प्रभारी सम्मेलन के जरिए कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि उनके स्वागत की व्यापक तैयारियां की गई हैं।