आदमखोर कुत्तों ने फिर दो को बनाया शिकार
संजयगंज (अयोध्या) कटरौली गांव की सात वर्षीय अंजलि उर्फ रिया को आदमखोर कुत्तों ने विगत दिनों नोच-नोच कर मार डाला था लेकिन प्रशासन इस घटना के बाद भी नहीं चेता। आखिर मोइया कपूरपुर ग्रामसभा के मजरे पूरे खदरा में चुन्नी पुत्री स्वर्गीय सेतु (29) तथा सपना पुत्री महेंद्र कुमार (22) को उन्हीं कुत्तों ने अचानक हमला बोलकर नोच डाला। गुहार लगी तो लोगों ने पहुंचकर दोनों की जान बचाई। जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है।
संजयगंज (अयोध्या) : कटरौली गांव की सात वर्षीय अंजलि उर्फ रिया को आदमखोर कुत्तों ने विगत दिनों नोच-नोच कर मार डाला था, लेकिन प्रशासन इस घटना के बाद भी नहीं चेता। आखिर मोइया कपूरपुर ग्रामसभा के मजरे पूरे खदरा में चुन्नी पुत्री स्वर्गीय सेतु (29) तथा सपना पुत्री महेंद्र कुमार (22) को उन्हीं कुत्तों ने अचानक हमला बोलकर नोच डाला। गुहार लगी तो लोगों ने पहुंचकर दोनों की जान बचाई। जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है।
रालोद के प्रदेश महासचिव विश्वेशनाथ मिश्र सुड्डू तथा शिक्षामित्र संघ के जिला अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र, भाईपुर प्रधान सुमंतलाल वर्मा, मोइया कपूरपुर प्रधान प्रतिनिधि अशोक सिंह, सोखावां प्रधान बैजनाथ यादव, कोला प्रधान नुसरत अली, मोहम्मद अनस, भिटौरा प्रधान तालेवंत, करण बाबा, ध्रुव विश्वकर्मा, मीरपुर कांटा प्रधान ज्ञानचंद्र जायसवाल, सारा बिशुनपुर प्रधान जयकरण, मजनावां प्रधान चंदन सिंह, देवई प्रधान मालेंद्र तिवारी, बैदरापुर प्रधान राजेश तिवारी, ठेउंगा प्रधान प्रतिनिधि गोकरन गोस्वामी आदि ने जिलाधिकारी से आदमखोर कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।