फैजाबाद जंक्शन पहुंचे 21 आइसोलेशन कोच
अयोध्या कोरोना के खिलाफ जंग में मदद के लिए रेलवे की ओर से तैयार किए गए आइसोलेशन कोच अयोध्या पहुंच चुके हैं। फैजाबाद के लिए 11 कोच आवंटित थे लेकिन यहां 21 कोच भेजे गए हैं। कोरोना के खिलाफ अपनी लड़ाई में पुख्ता इंतजाम के तहत प्रशासन की मांग पर यह आइसोलेशन कोच यहां भेजे गए हैं।
अयोध्या: कोरोना के खिलाफ जंग में मदद के लिए रेलवे की ओर से तैयार किए गए आइसोलेशन कोच अयोध्या पहुंच चुके हैं। फैजाबाद के लिए 11 कोच आवंटित थे, लेकिन यहां 21 कोच भेजे गए हैं। कोरोना के खिलाफ अपनी लड़ाई में पुख्ता इंतजाम के तहत प्रशासन की मांग पर यह आइसोलेशन कोच यहां भेजे गए हैं।
अयोध्या में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच इससे निपटने के लिए ट्रेन वाला अस्पताल भी तैयार है। सभी आवश्यक जीवन रक्षक उपकरणों से लैस ट्रेनों के आइसोलेशन कोच शनिवार को यहां पहुंचे। वाणिज्य निरीक्षक अजय सिंह, स्टेशन अधीक्षक आरके उपाध्याय ने कोच की व्यवस्था देखकर जिला प्रशासन को सूचना दी। रेलवे लखनऊ मंडल के तीन जिले आइसोलेशन कोच के लिए चिह्नित किये गए हैं, जहां जरूरत के हिसाब से इन्हें भेज दिया जाएगा। अयोध्या के अतिरिक्त बनारस और लखनऊ भी इसमें शामिल हैं। ट्रेनों के कोच को आइसोलेशन वार्ड की तरह तैयार किया गया है।